jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एसवाईएल विवाद का समाधान अब अधिकारियों के माध्यम से, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एसवाईएल विवाद का समाधान अब अधिकारियों के माध्यम से, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की
पंजाबराज्यहरियाणा

एसवाईएल विवाद का समाधान अब अधिकारियों के माध्यम से, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की

Tripty Srivastava
Last updated: January 28, 2026 10:52 am
Tripty Srivastava
Share
एसवाईएल
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से चले आ रहे सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के निर्माण संबंधी विवाद का हल अब दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर निकालेंगे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप पर हुई दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में विवाद का हल अधिकारियों द्वारा निकालने पर सहमति बनी है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि अधिकारी किसी भी राज्य का अहित नहीं होने दें। वे नियमित रूप से बैठकें करें। उनकी रिपोर्ट के आधार पर फाइनल बैठक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे।

चंडीगढ़ में मंगलवार को हुई इस बैठक की खास बात यह रही कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पूरी गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान को स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीमद्भागवत गीता की प्रति भेंट की। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट की।

इस सम्मान के समय नायब सैनी ने अपने सिर पर साफा बांधा हुआ था। बैठक के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बैठक में बनी सहमति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई भी राज्य विपरीत बयानबाजी नहीं करेगा।

बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, वह काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पुराने बुजुर्ग आपस में बैठकर समस्या का समाधान करते थे, हम भी वैसा ही करेंगे। हालांकि, यह झगड़ा हमारे बुजुर्गों की देन है, लेकिन अब सत्ता में नई नहीं पीढ़ी आ गई है, इसलिए विवाद के सार्थक समाधान की उम्मीद की जा सकती है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी बात को थोड़ा घुमाया भी। उन्होंने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के तत्काल निर्माण का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि पंजाब के पास पानी नहीं है। बेहतर होगा कि नहर के निर्माण से पहले जल बंटवारे का समझौता हो जाए।

इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया कि जल बंटवारा पहले ही हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के हक में फैसला दे चुका है। हरियाणा अपने हिस्से की नहर का निर्माण कर चुका है। अब पंजाब को अपने हिस्से की नहर का निर्माण करते हुए हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देना चाहिए। इस बैठक में पंजाब के जल संसाधन मंत्री बीरेंद्र गोयल, हरियाणा की जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दोनों राज्यों के बीच अब तक हो चुकी छह बैठकें

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एसवाईएल बनाने से लेकर उसमें पानी छोड़ने तक अपने-अपने तर्क रखे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पिछली बैठक में केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों को यह निर्देश दिए थे कि वे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले आपस में बैठकर विवाद का हल निकालें और केंद्र को इसकी जानकारी दें।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को विवाद के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने को कह रखा है। साल 2020 से लेकर अब तक एसवाईएल के मुद्दे के समाधान के लिए दोनो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच पांच बैठकें हो चुकी हैं। भगवंत मान और नायब सिंह सैनी की यह तीसरी बैठक थी, जबकि मंगलवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच छठी बैठक हुई, जिसके बाद पहली बार हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने साझा प्रेस कान्फ्रेंस की।

गुरु नानक देव जी ने पवन को गुरु, पानी को पिता कहा था – सीएम नायब सैनी

हरियाणा के सीएम ने कहा, “एक नवंबर 1966 से पहले दोनों राज्य एक थे। पंजाब गुरुओं की धरती है। उनकी शिक्षाएं आज भी हमारे लिए अनमोल रतन हैं। गुरु नानक देव जी ने पवन को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता कहा था। गुरुओं की वाणी आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रही है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बहुत ही अच्छे माहौल में हुई है। हर पहलू पर बातचीत हुई। जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है तब सार्थक परिणाम भी आते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर यह बैठक हुई है। पहले भी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील की मध्यस्थता में बैठक हो चुकी है। आज की बैठक में सार्थक बातचीत हुई। मैं उम्मीद कर सकता हूं कि बैठक के सकारात्मक परिणाम सबके सामने होंगे। हमने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह पंजाब के साथ तालमेल कर नियमित बैठकें करें और इस समस्या का समाधान करें। अधिकारी अपनी रिपोर्ट हमें देंगे। इसके बाद जरूरत के अनुसार दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री दोबारा इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

हम भाई कन्हैया के वारिस, जिन्होंने दुश्मनों को भी पानी पिलाया – सीएम भगवंत मान

इस मुद्दे पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “आज की बातचीत अच्छे माहौल में हुई है। यह मुद्दा न केवल पुराना है, बल्कि लंबे समय से लटक रहा है। गुरुओं की वाणी हमारा मार्गदर्शन कर रही है। हरियाणा हमारा कोई दुश्मन नहीं है। वह भाई है। हम भाई कन्हैया के वारिस हैं, जिन्होंने युद्ध के मैदान में दुश्मनों को भी पानी पिलाया है। अब इस विवाद का समाधान होना जरूरी है। आज दोनों मुख्यमंत्री एक साथ अपना पक्ष रख रहे हैं। इसलिए अलग अलग बयानबाजी नहीं होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि हमने भी अपने अधिकारियों को नियमित बैठकें करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए जरूरत पड़ने पर महीने में तीन से चार बैठकें की जा सकेंगी। अधिकारी मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। अधिकारियों को कहा गया है कि वह किसी के हितों को आहत न होने दें। आज पानी पूरी दुनिया का मसला बनता जा रहा है। जल संरक्षण के उपाय भी करने होंगे।

सीएम मान ने कहा कि जिस तरीके से पुराने बुजुर्ग आपस में बैठकर समाधान करते थे, हम भी वैसा ही करेंगे। हालांकि यह झगड़ा हमारे बुजुर्गों की ही देन है, लेकिन अब सत्ता में नई नहीं पीढ़ी आ गई है। सार्थक समाधान की उम्मीद कर सकते हैं। नहर बनाने का तब तक कोई फायदा नहीं है, जब तक हमारे पास पानी नहीं है। बेहतर होगा कि नहर निर्माण से पहले जल बंटवारा समझौता हो जाए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article विधायक ईश्वर सिंह पूर्व सांसद एवं विधायक ईश्वर सिंह अपने पुत्र व पूर्व चेयरमैन पुत्रवधू सहित भाजपा में हुए शामिल
Next Article प्री-बजट बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट के लिए सुझाव जुटाए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

समस्या निवारण कार्यक्रम
उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम: उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

रूद्रपुर। लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत मा0 उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग फरजाना बेगम ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन पर सवाल! इमरान मसूद बोले – “अब 80-17 फॉर्मूला नहीं चलेगा”

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर…

3 Min Read
जिलाध्यक्षों
उत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, सीएम धामी का आया बयान

देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी)…

2 Min Read
संत रविदास
उत्तराखंडराज्य

संत रविदास की शिक्षाओं से समाज में समानता और भाईचारा फैलाएं: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संत रविदास…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: एसवाईएल विवाद का समाधान अब अधिकारियों के माध्यम से, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password