jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट के लिए सुझाव जुटाए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट के लिए सुझाव जुटाए
राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट के लिए सुझाव जुटाए

Tripty Srivastava
Last updated: January 28, 2026 10:55 am
Tripty Srivastava
Share
प्री-बजट बैठक
SHARE

पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंच कमल में पार्टी के सांसदों, विधायकों व अन्यों के साथ प्री-बजट संबंधी बैठक की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमने हरियाणा के भविष्य की दिशा को तय करने के लिए विचार मंथन किया है. जनता की अपेक्षाओं, जन-प्रतिनिधियों का अनुभव और सरकार की प्रतिबद्धता, एक साथ मिलकर वर्ष 2026-27 का बजट स्वरूप रखा जाएगा.”

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

‘बजट संतुलित और दूरदर्शी होना चाहिए’: सीएम ने कहा कि बजट संतुलित होने के साथ साथ संवेदनशील, दूरदर्शी और समावेशी होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि “हरियाणा सरकार विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने का काम करेगी. आगामी बजट से हर किसान की आय बढ़े, जल संरक्षण हो और कृषि आधारित उद्योगों के नए अवसर पैदा हों. नतीजतन आगामी बजट हरियाणा की विकास यात्रा को और गति देगा.”

पूर्व बजट में शामिल किए गए सुझाव: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “पिछले वर्ष बजट पूर्व परामर्श में 1592 महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए थे, जिनमें से 706 सुझावों को बजट में शामिल किया गया. सांसदों और विधायकों ने भी पिछले वर्ष 651 सुझाव दिए, जिनमें से 254 सुझावों को शामिल किया गया था.” मुख्यमंत्री सैनी ने आगामी बजट को हर प्रदेशवासी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा की दिशा में बजट चर्चा में मुख्य विषय “उचित और जिम्मेदारी से खर्च” रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों के एक-एक रुपये का इस्तेमाल ईमानदारी से किया जाना सभी के सामूहिक जिम्मेदारी है.

सांसदों व अन्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्री-बजट पूर्व परामर्श के चलते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, रामचंद्र जांगड़ा, सांसद नवीन जिंदल और चौधरी धर्मबीर सिंह ने भी अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. उन्होंने बताया कि सुभाष बराला ने नए कृषि कानून, एसपीओ, फसल बीमा, बीमा क्लेम, गोबर से खाद संयंत्र समेत अन्य सुझाव दिए हैं. जबकि रामचंद्र जांगड़ा ने सीपैट, भवन निर्माण, कौशल रोजगार और सांसद नवीन जिंदल ने आवारा-पालतू डॉग्स बारे सुझाव दिए. इसके अलावा सांसद जिंदल ने हर गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और पुराने स्टेडियम सुधारने का सुझाव दिया है. जबकि चौधरी धर्मबीर सिंह ने ड्रेनों की संख्या बढ़ाने और पंचायत स्तर पर जल भंडारण की सुविधा पर ध्यान देने बारे कहा है.

विपक्ष पर तंज कसा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में विपक्षी दल के नेताओं के बजट पूर्व परामर्श में शामिल नहीं होने पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि विपक्ष को परामर्श के लिए आमंत्रित किया गया था. प्रदेश के 90 विधायक/सांसदों को आमंत्रित किया गया, क्योंकि विपक्ष हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सवाल करता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि विपक्ष आंकड़ों के बजाय आकांक्षाओं व राजनीतिक हताशा से संवाद करता है. उन्होंने कहा कि सभी के सुझाव प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. बहरहाल, मुख्यमंत्री ने 29 जनवरी को भी विभागीय सचिवों के साथ मीटिंग होने की बात कही, जिसमें खर्च बारे सवाल किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पूछा जाएगा कि पिछली बार बजट पूर्व क्या घोषणाएं की गई थी, जिनके अनुसार अब तक कितना खर्च हुआ और शेष राशि खर्च नहीं होने के कारण भी जाने जाएंगे.

चैट बॉट पर नौ हजार सुझाव मिले: मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि 6 जनवरी 2026 को बजट संबंधी सुझावों के लिए पहली बार एआई चैट बॉक्स को लॉन्च किया गया. यह चैट बॉट पूरी बातचीत को संकलित कर प्रदान करता है. सीएम ने बताया कि चैट बॉट पर अब तक नौ हजार सुझाव मिल चुके हैं, जिनके माध्यम से बजट को लोगों के अनुकूल बनाने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंधी क्यूआर कोड को स्कैन करके भी बजट संबंधी सुझाव दिए जा सकते हैं. 31 जनवरी के बाद सुझावों पर ध्यान आकृष्ट किया जाएगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article एसवाईएल एसवाईएल विवाद का समाधान अब अधिकारियों के माध्यम से, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Next Article मुख्यमंत्री मान मुख्यमंत्री मान का संदेश: पानी दोनों राज्यों की जीवनरेखा, विवाद का समाधान सहयोग से ही संभव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा में विपक्षी नेताओं और पूर्व बागियों की एंट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह नियंत्रण में

हरियाणा भाजपा में दूसरे दलों के नेताओं या फिर भाजपा छोड़कर गए नेताओं की वापसी की राह आसान नहीं हाेगी।…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशगुजरातछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यराष्ट्रीयशिक्षाहरियाणा

UPSC Prelims 2025: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 25 मई को होगा आयोजित, टाइम, शिफ्ट, परीक्षा पैटर्न की डिटेल यहां से करें चेक

UPSC Prelims 2025 नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (IAS) एवं इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन…

3 Min Read
दस्तावेजों
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के उप निबंथक कार्यालयों में पुराने दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन; अगले 6 माह में पूरा होगा काम

लखनऊ: यूपी में उप निबंधक कार्यालयों में पंजीकृत पुराने दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन को लेकर योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है।…

2 Min Read
नवजोत
पंजाबराज्य

नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में शामिल होने के कयास

 अमृतसर। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने आज यानी शनिवार को कांग्रेस छोड़ दी है। इससे पहले…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट के लिए सुझाव जुटाए
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password