jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: टीम इंडिया को लगा तगडा झटका, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हुए यह खिलाडी, इस धाकड प्लेयर की एंट्री संभव!
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टीम इंडिया को लगा तगडा झटका, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हुए यह खिलाडी, इस धाकड प्लेयर की एंट्री संभव!
खेल

टीम इंडिया को लगा तगडा झटका, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हुए यह खिलाडी, इस धाकड प्लेयर की एंट्री संभव!

Tripty Srivastava
Last updated: January 11, 2026 10:02 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने वाला है. उससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि ऋषभ पंत चोट के कारण वनडे टीम से बाहर हो गए हैं. उन्हें शनिवार को बड़ौदा में अभ्यास के दौरान कमर के ऊपरी हिस्से पर चोट आई थी. पीटीआई के अनुसार ऋषभ पंत दर्द से कराहते हुए बीसीए स्टेडियम से बाहर आए.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

ऋषभ पंत के अलावा केएल राहुल वनडे टीम में बतौर विकेटकीपर मौजूद हैं. अभी तक BCCI ने चोटिल ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशान किशन उनकी जगह ले सकते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारतीय स्क्वाड में वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर चुने गए हैं.

शनिवार को ऋषभ पंत ने काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया. थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स उन्हें बल्लेबाजी का अभ्यास करवा रहे थे, तभी फ्रंट फुट पर डिफेंस करते हुए एक गेंद उनकी कमर के ऊपरी हिस्से पर जाकर लगी. हेड कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ, मैदान में पंत का हाल जानने के लिए आए थे. मेडिकल टीम द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद ऋषभ पंत बीसीए स्टेडियम से बाहर चले गए. इसी बीच भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को काफी देर तक चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से बात करते देखा गया.

ऋषभ पंत आखिरी बार जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलते नजर आए थे. वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली टीम की कप्तानी की थी. भारत के इस डोमेस्टिक लिस्ट A टूर्नामेंट में उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी भी खेलीं.

दूसरी ओर जब मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, तब उन्हें शॉट लगाने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें बल्लेबाजी बेहतर करने में रोहित शर्मा की मदद मिली.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच बड़ौदा में खेला जाएगा. ये मैदान पहली बार किसी मेंस इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने जा रहा है. दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और अंतिम ODI मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, रोकने पर नारेबाजी, हिरासत में लिया गया कश्मीरी
Next Article EPFO ने किया बड़ा अपडेट: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब BHIM ऐप से एक क्लिक में आएगा पैसा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

शुभमन गिल
खेल

37 साल बाद टीम इंडिया की घर में फजीहत, वनडे सीरीज गंवाने के बाद छलका कप्तान का दर्द, हार को नहीं पचा पा रहे शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रविवार यानी 18 जनवरी, 2026 को न्यूजीलैंड से वनडे श्रृंखला गंवाने के बाद कहा कि…

4 Min Read
सूर्यकुमार यादव
खेल

सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान बना विवाद की वजह: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ का मानहानि दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया गया एक बयान अब अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के लिए…

3 Min Read
खेल

क्या शुभमन गिल बनेंगे टेस्ट टीम के कप्तान? नवजोत सिंह सिद्धू ने गौतम गंभीर को दी नसीहत

नई दिल्ली, 24 मई 2025:भारतीय क्रिकेट टीम के अगले टेस्ट कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। रिपोर्ट्स के…

3 Min Read
खेल

एशिया कप 2025: भारतीय टीम की घोषणा, सूर्यकुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान

एशिया कप 2025: भारतीय टीम की घोषणा, सूर्यकुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान नई दिल्ली | 19 अगस्त 2025:बीसीसीआई ने…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: टीम इंडिया को लगा तगडा झटका, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हुए यह खिलाडी, इस धाकड प्लेयर की एंट्री संभव!
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password