jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: तीसा को 27.54 करोड़ की पेयजल योजनाओं की सौगात, 19 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » तीसा को 27.54 करोड़ की पेयजल योजनाओं की सौगात, 19 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ
राज्यहिमाचल प्रदेश

तीसा को 27.54 करोड़ की पेयजल योजनाओं की सौगात, 19 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

News Desk
Last updated: August 17, 2026 8:53 am
News Desk
Share
SHARE

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा जिला के तीसा क्षेत्र को जल शक्ति विभाग की 27.54 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सगुआं में गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत लेसुई में पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्य तथा भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

उप मुख्यमंत्री ने 25.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से ग्राम पंचायत मसरूंड, हमल, डुलहर, पुखरी, कंदला, झुलाड़ा, निहुई, टिकरी एवं प्राहवी की 9 पंचायतों के 26 गांवों को लाभ मिलेगा। योजना के माध्यम से करीब 16,333 लोगों को बेहतर एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत लेसुई में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों का भी उद्घाटन किया। इन कार्यों से लेसुई पंचायत के विभिन्न गांवों की करीब 3,000 आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी।

भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन से विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को जल शक्ति विभाग से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

सगुआं में पेयजल योजनाओं का शुभारंभ करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पेयजल ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पुरानी योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दूरदराज के गांवों तक भी बेहतर पेयजल सुविधाएं पहुंचें और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अटल की पुण्यतिथि पर शिमला में सुक्खू-जयराम ने किया नमन, बोले- राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव याद रहेगा
    Next Article गाजियाबाद में ब्याज के रुपयों को लेकर विवाद, सफाईकर्मी युवक को मारी गोली
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    कांवड़ यात्रा 2025
    उत्तराखंड

    कांवड़ यात्रा 2025: उत्तराखंड सरकार का सख्त आदेश – खाद्य दुकानों पर लाइसेंस और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य

    कांवड़ यात्रा 2025: उत्तराखंड सरकार का सख्त आदेश – खाद्य दुकानों पर लाइसेंस और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य 📍…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

    उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. करणी सेना ने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    श्रमिक कल्याण, रोजगार और औद्योगिक विस्तार का स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ 2025

    योगी सरकार में श्रम सुधारों ने पकड़ी रफ्तार, चार श्रम कानूनों से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का मिला मजबूत कवच…

    6 Min Read
    छत्तीसगढ़

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़ | जिले…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: तीसा को 27.54 करोड़ की पेयजल योजनाओं की सौगात, 19 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password