jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अटल की पुण्यतिथि पर शिमला में सुक्खू-जयराम ने किया नमन, बोले- राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव याद रहेगा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अटल की पुण्यतिथि पर शिमला में सुक्खू-जयराम ने किया नमन, बोले- राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव याद रहेगा
राज्यहिमाचल प्रदेश

अटल की पुण्यतिथि पर शिमला में सुक्खू-जयराम ने किया नमन, बोले- राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव याद रहेगा

News Desk
Last updated: August 17, 2026 8:50 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रिज मैदान को तिरंगे से सजाया गया था।

Contents
About The AuthorNews Desk

आज के दौर में नहीं पूर्व पीएम अटल जैसी राजनीति

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि हिमाचल से उनका विशेष लगाव था। प्रधानमंत्री रहते जब भी उन्हें अवकाश मिलता था, वह हिमाचल आकर समय बिताते थे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश अटल जी को याद कर रहा है। वह सबको साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते थे और आज के दौर में ऐसी राजनीति कम देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अटल जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

बाबा रामदेव के भ्रष्टाचार वाले बयान पर सुक्खू का पलटवार

बाबा रामदेव के देश में 90 प्रतिशत भ्रष्टाचार संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बाबा रामदेव ने ऐसी टिप्पणी की है तो कुछ न कुछ गलत जरूर होगा। उन्होंने हिमाचल में पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि पेपर लीक और पेपर बेचने वाले लोग आज भी जेल की सलाखों के पीछे हैं। सुक्खू ने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय पुलिस भर्ती और चयन आयोग से पेपर बेचे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ऊपर से दिशा-निर्देश मिलते हैं, तभी इस तरह के पेपर लीक होते हैं। उन्होंने बाबा रामदेव से भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान भी किया।

जयराम ठाकुर ने कहा अटल जी करोड़ों देशवासियों के दिलों में जीवित

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा विधायक बलवीर वर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन करोड़ों देशवासियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिए साहसिक निर्णय

उन्होंने कहा कि अटल जी पत्रकार, लेखक, कवि, प्रखर वक्ता और जननायक के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे। जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण के दौरान अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद साहसिक निर्णय लेना अटल जी की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से देश के ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनी राहें

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में बनी करीब 42 हजार किलोमीटर सड़कों में लगभग 23,500 किलोमीटर सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी हिमाचल को अपना घर मानते थे और मनाली से उनका विशेष लगाव था। रोहतांग सुरंग का नाम अटल टनल रखा जाना भी हिमाचल के प्रति उनके योगदान और लगाव की याद दिलाता है।

भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए

बाबा रामदेव के 90 प्रतिशत भ्रष्टाचार वाले बयान पर जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पूरे देश में इस तरह की स्थिति होगी। हालांकि कुछ राज्यों में ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त होना चाहिए और बाबा रामदेव की भावना भी इसी दिशा में है। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण, हिमाचल के प्रति उनके लगाव और राजनीतिक योगदान को याद किया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में आज स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी, स्वतंत्रता दिवस में भागीदारी के चलते सरकार का फैसला
    Next Article तीसा को 27.54 करोड़ की पेयजल योजनाओं की सौगात, 19 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में किया था ढेर, तत्कालीन SSP-SP सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

    आगरा। शहर से 21 जुलाई 2021 को ट्रांस यमुना स्थित विद्या नर्सिंग होम के संचालक डॉ. उमाकांत गुप्ता का अपहरण कर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Greater Noida Film City: नोएडा में बनेगी भारत की सबसे आधुनिक फिल्म सिटी, जून में हो सकता है शिलान्यास

    Greater Noida Film City: नोएडा में बनेगी भारत की सबसे आधुनिक फिल्म सिटी, जून में हो सकता है शिलान्यास नोएडा,…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा…’ CM योगी ने यूपी की तरक्की के लिए बताया ‘यूथ’ वाला राज

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की योग्यता, रुचि और क्षमता को अवसरों में बदलने के…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नंदा की चौकी पुल पर CM धामी का निरीक्षण, 12 घंटे में एप्रोच रोड बनने पर लिया जायजा

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दस अगस्त सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अटल की पुण्यतिथि पर शिमला में सुक्खू-जयराम ने किया नमन, बोले- राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव याद रहेगा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password