jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुशासन का लक्ष्य, हर नागरिक तक सरकारी सेवाओं की पहुंच: मुख्यमंत्री धामी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुशासन का लक्ष्य, हर नागरिक तक सरकारी सेवाओं की पहुंच: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडराज्य

सुशासन का लक्ष्य, हर नागरिक तक सरकारी सेवाओं की पहुंच: मुख्यमंत्री धामी

News Desk
Last updated: July 12, 2026 7:51 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहसपुर स्थित श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे उनके घर-द्वार तक पहुंचाना है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ संवेदनशील, पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह प्रशासन है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में प्रदेशभर में 65 दिनों के दौरान लगभग 700 जनसेवा शिविर लगाए गए, जिनमें पांच लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की।

उन्होंने कहा कि अकेले देहरादून जिले में 46 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 60 हजार से अधिक नागरिक शामिल हुए। इनमें से करीब 39 हजार लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 4 जुलाई से संचालित सेवा पखवाड़े के दौरान अब तक 64 हजार से अधिक नागरिक जनसेवा शिविरों में पहुंच चुके हैं। इस अवधि में प्राप्त 5,567 शिकायतों में से 4,951 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 2,522 लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्र और सरकारी सेवाएं तत्काल प्रदान की गई हैं।

सहसपुर में आयोजित जनसेवा शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं अन्य सहायता सामग्री भी वितरित की गई। विभागीय स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने, नकल विरोधी कानून लागू करने तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

जनसेवा शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कारबारी ग्रांट में दो माह के भीतर 30 सोलर लाइटें लगाने, एक महिला लाभार्थी को तत्काल सिलाई मशीन उपलब्ध कराने, सेलाकुई क्षेत्र में सड़क, नाली और जल निकासी कार्यों में तेजी लाने, भाऊवाला में श्मशान घाट का निर्माण कराने, शांति विहार में पार्क एवं ओपन जिम विकसित करने, बड़ोवाला में डिस्पेंसरी और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अटकफार्म और सेंट्रल होपटाउन की बंदोबस्त संबंधी समस्याओं का 15 दिनों के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित कई जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘असली PDA भाजपा, सपा के पास विकास का कोई हिसाब नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
    Next Article नई खेल नीति में विशेष खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान: रेखा आर्या
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    आजम के जौहर यूनिवर्सिटी के लिए अब सपा सांसदों का दल जाएगा रामपुर, सरकार पर बरसे अखिलेश

    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के 45 विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का जयराम सरकार पर हमला, हिमकेयर योजना में घोटाले का लगाया आरोप

    हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व की जयराम सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में ईवी खरीदने पर नहीं देना होगा रोड टैक्स, योगी कैबिनेट का फैसला, 2.56 लाख तक का फायदा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) क्षेत्र में प्रदूषण कम करने और पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़क…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    कांवड़ मेले में अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एडीजी

    ऋषिकेश। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुशासन का लक्ष्य, हर नागरिक तक सरकारी सेवाओं की पहुंच: मुख्यमंत्री धामी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password