jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘असली PDA भाजपा, सपा के पास विकास का कोई हिसाब नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘असली PDA भाजपा, सपा के पास विकास का कोई हिसाब नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
उत्तर प्रदेशराज्य

‘असली PDA भाजपा, सपा के पास विकास का कोई हिसाब नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 12, 2026 7:40 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उपमुख्यमंत्री ने बाबू राम कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक, राजनीतिक व जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया. अपने संबोधन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ‘पीडीए के नाम पर समाजवादी पार्टी में अत्याचार हो रहा है, असली पीडीए भारतीय जनता पार्टी है.’

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया व अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.

राम मंदिर चढ़ावे मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है. उनका कहना था कि जांच पूरी होने तक इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी उचित नहीं है.

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों का भी उल्लेख किया गया. कई वक्ताओं ने बाबू राम कुंवर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

इस बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के लोग बहरूपिए हैं, वोट की राजनीति के लिए सनातन को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. लोहिया जी रामायण मेला लगाते थे, ये तो राम के दर्शन भी करने नहीं गए, ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में राम भक्तों पर गोलियां चली, इनका काम सिर्फ सनातन संस्कृति को क्षति पहुंचाना है, राम मंदिर बनाने में रोड़े अटकाने में सपा और कांग्रेस की भूमिका दुनिया जानती है.

ब्रजेश पाठक ने कहा, बाबरी मस्जिद के लिए जो चंदा इकट्ठा किया गया उसका हिसाब कभी कोई पूछा, मदरसों में फंडिंग कहां से आ रही है कभी ये क्यों नहीं पूछते, उन्होंने बताया कि आज यूपी की प्रति व्यक्ति आय तीन गुनी हो चुकी है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास, कांग्रेस ने भगवान को कहा काल्पनिक’; गोरखपुर में गरजे सीएम योगी
    Next Article सुशासन का लक्ष्य, हर नागरिक तक सरकारी सेवाओं की पहुंच: मुख्यमंत्री धामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हाई वैल्यू नट मिशन की शुरुआत, बागवानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

    हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार वर्ष 2026 से 2031 तक हाई वैल्यू…

    3 Min Read
    उत्तराखंड

    24 घंटे में आफत की बारिश! PCS परीक्षा पर मंडराया खतरा | CM धामी की बड़ी चेतावनी | Uttarakhand Alert

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी की अपील, PCS परीक्षार्थियों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया देहरादून,…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री सेहत
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री सेहत योजना: वित्तीय सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की शुरुआत करते हुए एक बड़ा सामाजिक सुरक्षा कवच राज्यवासियों को दिया है।…

    8 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: रिश्ता तय करने जा रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल

    रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ता लेकर घर से निकले एक परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘असली PDA भाजपा, सपा के पास विकास का कोई हिसाब नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password