आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से लाड़ली बहनों के खातों में राशि पहुंचने के साथ ही उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए भी 23 लाख बहनों के खातों में ₹115 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। इस उपलब्धि के लिए जोरदार तालियों के साथ बहनों का अभिनंदन करें।
कांग्रेस के शासनकाल में गैस कनेक्शन बड़े लोगों तक सीमित हुआ करते थे। गरीब परिवारों के लिए गैस कनेक्शन प्राप्त करना आसान नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने गरीब से गरीब परिवार के जीवन में बदलाव लाने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की। मुझे प्रसन्नता है कि पिछले तीन वर्षों में हमारी बहनों के खातों में ₹1,633 करोड़ की राशि पहुंचाई गई है। इस जनकल्याणकारी पहल के लिए जोरदार तालियां बजाइए।
हमारी सरकार का कार्य करने का तरीका स्पष्ट है, हर क्षेत्र में समान रूप से विकास और हर वादे को पूरा करने का संकल्प। आज इसी उमरिया जिले में एक ही स्थान पर 136 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, जिनकी कुल लागत ₹144 करोड़ से अधिक है। यह हमारी सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
कांग्रेस के लोग कहते हैं कि लाड़ली बहनों को पैसे नहीं देने चाहिए, क्योंकि वे इन पैसों का दुरुपयोग करती हैं। ऐसी सोच पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। बहनों के खातों में पहुंचने वाली यह राशि उनके बच्चों, बुजुर्गों और पूरे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काम आती है।
मां और बहनें किसी भी परिवार की शक्ति और गौरव होती हैं। घर को संस्कार, अनुशासन और स्नेह से संवारने में हमारी बहनों का योगदान अतुलनीय है। परिवार और समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को मैं हृदय से नमन करता हूं। आप सभी बहनों को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं।
– डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

