jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अयोध्या राम मंदिर पर सरकार ने ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट, चंपत राय का नाम नहीं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अयोध्या राम मंदिर पर सरकार ने ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट, चंपत राय का नाम नहीं
उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या राम मंदिर पर सरकार ने ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट, चंपत राय का नाम नहीं

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 18, 2026 6:36 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। अयोध्या चढ़ावा चोरी प्रकरण में उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को विशेष जांच दल (एसआईटी) की फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। यह रिपोर्ट इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से पहले बनी एसआईटी की रिपोर्ट है। पहली एसआईटी का गठन 13 जून को किया गया था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश सरकार ने श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के अनुरोध पर लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। जिसमें लखनऊ के आइजी रेंज किरण एस. तथा विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार को सदस्य बनाया गया था।

इस विशेष जांच दल ने 23 जून को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी और आगे की जांच के लिए सात दिन का समय मांगा था। शासन ने सात दिन का समय बढ़ा दिया था। साथ ही,

प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को अयोध्या में एफआईआर दर्ज हो गयी, जिसमें 8 नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।

ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में दर्ज एफआइआर (अपराध संख्या 90/2026) में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया।

आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61, 3(5) बीएनएस व 13(1)(a) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस बीच चढावा चोरी प्रकरण में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी गठित करने का आदेश दिया।

जिस पर अमल करते हुए प्रदेश सरकार ने लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस, डीआईजी सोमन वर्मा, अयोध्या के एसएसपी गौरव ग्रोवर, फोरेंसिक ऑडिटर और एक एएसपी को शामिल करते हुए नई एसआईटी का गठन किया है जो जांच कर रही है। इसे प्रगति की स्टेटस रिपोर्ट अदालत में सीलबंद लिफाफे में पेश करनी है।

अब सोमवार को सरकार की ओर से बताया गया कि विजय विश्वास पंत के नेतृत्व वाली एसआईटी की जांच रिपोर्ट श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट को सौंप दी गयी है। उसकी प्रारंभिक रिपोर्ट में की गयी संस्तुतियों पर ही एफआईआर समेत अन्य कार्रवाई हुई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा मीडिया क्लब में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पत्रकारों ने कराई विभिन्न जांच
    Next Article कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर…, यूपी पुलिस को अमिताभ बच्चन का सलाम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू का औचक निरीक्षण, स्मार्ट स्कूल में सुविधाओं की कमी उजागर

     लुधियाना। लुधियाना में सोमवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कुंदनपुरी स्थित सरकारी प्राथमिक स्मार्ट स्कूल का औचक निरीक्षण…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस ने दी UP की कमान… पार्टी ने एक तीर से दो निशाने कैसे लगाए

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल कर दिया। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी चुनाव…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार का बड़ा फैसला: शारदीय नवरात्र की नवमी पर हर ब्लॉक में सम्मानित होंगी नौ देवियां

    हल्द्वानी। धामी सरकार शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर प्रदेश के सभी प्रखंडों में नौ देवियों का सम्मान करेगी। इसके…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नई खेल नीति में विशेष खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान: रेखा आर्या

    देहरादून। उत्तराखंड सरकार अपनी नई खेल नीति में विशेष श्रेणी (स्पेशल कैटेगरी) के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रावधान शामिल करेगी। खेल…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अयोध्या राम मंदिर पर सरकार ने ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट, चंपत राय का नाम नहीं
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password