jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस ने दी UP की कमान… पार्टी ने एक तीर से दो निशाने कैसे लगाए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस ने दी UP की कमान… पार्टी ने एक तीर से दो निशाने कैसे लगाए
उत्तर प्रदेशराज्य

कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस ने दी UP की कमान… पार्टी ने एक तीर से दो निशाने कैसे लगाए

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 3, 2026 6:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल कर दिया। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी चुनाव से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मौजूद विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को चुना है। वहीं, इससे पहले यह जिम्मेदारी निभा रहे अजय राय को पदमुक्त कर दिया गया है। आराधना मिश्रा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाना पार्टी का बड़ा फैसला बताया जा रहा है, जिनसे आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस को फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कौन है आराधना मिश्रा ‘मोना’?

आराधना मिश्रा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में विधानसभा सीट रामपुर खास-244 की मौजूदा विधायक हैं, जिनको राजनीति पारिवारिक विरासत में मिली है। उनका यह तीसरा कार्यकाल है। आराधना मिश्रा का जन्म 20 अप्रैल, 1974 को प्रयागराज में हुआ था। इनके पिता प्रमोद तिवारी भी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं, जो नौ बार के विधायक रहे हैं।

आराधना मिश्रा ने रामपुर खास सीट से पहली बार 2014 में उपचुनाव जीत कर विधायक बनीं थीं, जिसके बाद से 2017 में दूसरी और 2022 तीसरी बार विधायक चुनी गईं। आराधना मिश्रा की समाजसेवा, अध्ययन, दिव्यांगजन के कल्याण सम्बन्धी कार्य, पत्रकारिता आदि में विशेष रूचि रही है।

चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश में मात्र दो विधायकों वाली पार्टी के रूप में पहचान रखने वाली कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने बीते लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अजय राय को 2023 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था, जिनकी नेतृत्व में पार्टी ने 6 सांसद पाए।

हालांकि, विस चुनाव को लेकर पार्टी ने किसी ऐसे चेहरे को चुनना चाहा, जो सियासी जमीन पर किसी वट वृक्ष की तरह पकड़ रखता हो। इस नजरिए से आराधना मिश्रा ‘मोना’ का नाम कांग्रेस के नेताओं की लिस्ट में ऊपर आया, क्योंकि एक ही सीट से तीन बार विधानसभा तक पहुंचना कांग्रेस के अन्य नेताओं में खूबी नहीं मिली। साथ ही, आराधना के पारिवारिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत रही है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने प्रदेश संगठन और विधानमंडल दल में बड़ा बदलाव किया है। आराधना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा फरेंदा से विधायक चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आराधना मिश्रा UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं, इमरान मसूद को भी मिली जिम्मेदारी
    Next Article प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज से दीक्षा लेने वाला युवक गायब, धरने पर बैठा परिवार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    नाहन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर: पंचायती राज प्रतिनिधियों का किया सम्मान, पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाया सेवा अभियान

    नाहन: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीरवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्वाचित पंचायती राज…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    नूंह में गरजेंगे सीएम नायब सैनी, ‘मेवात विकास संकल्प रैली’ में घोषणाओं की उम्मीद

    नूंह: नूंह जिले की पुनहाना विधानसभा क्षेत्र स्थित नई अनाज मंडी में आज शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह…

    1 Min Read
    प्रशांत किशोर
    बिहार

    बिहार की सच्चाई पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “यहां के लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं”

    बिहार की सच्चाई पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “यहां के लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं” प्रशांत किशोर,…

    3 Min Read
    कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय
    उत्तराखंडराज्य

    कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

    रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस ने दी UP की कमान… पार्टी ने एक तीर से दो निशाने कैसे लगाए
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password