jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बारिश में भी नहीं टली तस्वीर, व्हीलचेयर पर बैठे प्रोफेसर के पास खुद पहुंचे उपराष्ट्रपति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बारिश में भी नहीं टली तस्वीर, व्हीलचेयर पर बैठे प्रोफेसर के पास खुद पहुंचे उपराष्ट्रपति
उत्तराखंडराज्य

बारिश में भी नहीं टली तस्वीर, व्हीलचेयर पर बैठे प्रोफेसर के पास खुद पहुंचे उपराष्ट्रपति

News Desk
Last updated: August 20, 2026 8:39 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। राजकीय कार्यक्रमों की औपचारिकता, व्यस्त कार्यक्रम और प्रोटोकाल के बीच कुछ पल ऐसे भी होते हैं, जो पूरे आयोजन की सबसे खूबसूरत याद बन जाते हैं। देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आइजीएनएफए) में प्रशिक्षु आइएफएस अधिकारियों को संबोधित करने के कार्यक्रम में बुधवार को भी ऐसा ही एक भावुक और आत्मीय क्षण देखने को मिला, जब उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रोटोकाल से आगे बढ़कर इंसानी संवेदना को महत्व दिया।

Contents
About The AuthorNews Desk

संबोधन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब पांच बजे प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों और अकादमी के फैकल्टी सदस्यों के साथ उपराष्ट्रपति की ग्रुप फोटो प्रस्तावित थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम पहले से ही बेहद व्यस्त था, लिहाजा वर्षा के कारण ग्रुप फोटो का कार्यक्रम टालने पर विचार हुआ।

लेकिन उपराष्ट्रपति ने खुद कहा कि ग्रुप फोटो केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि जीवनभर याद रहने वाला क्षण होता है। इसे टाला नहीं जाना चाहिए। इसके बाद तय हुआ कि खुले में फोटो लेने के बजाय आडिटोरियम में यह यादगार पल दर्ज किया जाएगा।

प्रशिक्षु आइएफएस अधिकारियों, अन्य प्रशिक्षणार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को मिलाकर करीब 200 लोग थे। सभी के साथ एक साथ फोटो लेना संभव नहीं था, इसलिए अलग-अलग बैच में फोटो खिंचवाने का सिलसिला शुरू हुआ। उपराष्ट्रपति ने करीब आधे घंटे तक धैर्यपूर्वक सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
लेकिन इस पूरे सिलसिले में एक तस्वीर ऐसी बनी, जिसने कार्यक्रम की बाकी तस्वीरों को पीछे छोड़ दिया।

फोटो सेशन के दौरान उपराष्ट्रपति की नजर मंच के नीचे व्हीलचेयर पर बैठे एक व्यक्ति पर पड़ी। वह मंच पर नहीं आ सके थे। उपराष्ट्रपति ने उनके बारे में पूछा तो पता चला कि वह आइजीएनएफए के अपर प्रोफेसर प्रशांत ढांडा हैं। कुछ वर्ष पहले एक दुर्घटना के बाद से वह खड़े होने में असमर्थ हैं।

इतना सुनते ही उपराष्ट्रपति ने बिना किसी औपचारिकता के खुद मंच से नीचे उतरने का फैसला किया। वह व्हीलचेयर पर बैठे प्रशांत ढांडा के पास पहुंचे और उनके साथ अलग से फोटो खिंचवाई।

यह महज एक तस्वीर नहीं थी। यह उस संवेदनशीलता की तस्वीर थी, जिसमें पद की ऊंचाई से कहीं ज्यादा महत्व इंसान को दिया गया। करीब 200 लोगों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों के बीच शायद यही तस्वीर सबसे ज्यादा याद की जाएगी। क्योंकि इसमें कैमरे के सामने सिर्फ दो व्यक्ति नहीं थे, बल्कि सम्मान, संवेदना और आत्मीयता का एक बेहद खूबसूरत भाव दर्ज हुआ।

उपराष्ट्रपति का यह सहज व्यवहार वहां मौजूद लोगों के लिए भी भावुक कर देने वाला क्षण बन गया। कभी-कभी किसी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान उसका पद नहीं, बल्कि उसका सरल हृदय होता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल, 19 सांगठनिक जिलों में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त
    Next Article धामी सरकार का रक्षाबंधन स्पेशल तोहफा, महिलाओं के लिए दो दिन निश्शुल्क बस सेवा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

    चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की कड़ी में अब हरियाणा भी बड़ा कदम उठाने…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जेएस विश्वविद्यालय का परिसमापन, आईआईएमटी विश्वविद्यालय के ग्रेटर नोएडा ऑफ-कैंपस को मंजूरी

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े दो महत्वपूर्ण और…

    4 Min Read
    महिला सुरक्षा
    उत्तराखंडराज्य

    महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता, दोषियों को कड़ी सजा देने और निष्पक्ष जांच की मांग

    देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    नशा मुक्त होगा पंजाब: नशे विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण शुरू, जनता बनेगी नशा विरोधी लड़ाई की ताकत,

    आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त बनाकर "रंगला पंजाब" बनाने के लिए "युद्ध नशे विरुद्ध" अभियान…

    24 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बारिश में भी नहीं टली तस्वीर, व्हीलचेयर पर बैठे प्रोफेसर के पास खुद पहुंचे उपराष्ट्रपति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password