jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल, 19 सांगठनिक जिलों में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल, 19 सांगठनिक जिलों में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल, 19 सांगठनिक जिलों में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त

News Desk
Last updated: August 20, 2026 8:35 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के सभी 19 सांगठनिक जिलों के लिए नए जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जारी सूची में पार्टी ने गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक संगठन की जिम्मेदारियां नए पदाधिकारियों को सौंपी हैं.

Contents
About The AuthorNews Desk

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने प्रदेश के सभी 19 सांगठनिक जिलों के लिए जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां कर दी हैं. भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि,

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी सांगठनिक जिलों के प्रभारी एवं सह प्रभारियों की सूची जारी की है. पार्टी की ओर से जारी सूची में उत्तरकाशी से लेकर ऊधमसिंह नगर तक सभी 19 सांगठनिक जिलों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी तय किए गए हैं.
-मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी, उत्तराखंड भाजपा-

गढ़वाल के जिलों में भी बदली जिम्मेदारी: भाजपा की नई सूची के अनुसार, उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी नवीन ठाकुर को जिला प्रभारी और विनोद रतूड़ी को सह प्रभारी के रूप में दी गई है. चमोली में संपत सिंह रावत जिला प्रभारी जबकि महावीर पंवार सह प्रभारी होंगे. रुद्रप्रयाग में सतीश लखेड़ा को प्रभारी और रघुवीर सिंह बिष्ट को सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं टिहरी जिले की जिम्मेदारी अनिल गोयल को प्रभारी और सतेंद्र राणा को सह प्रभारी के रूप में सौंपी गई है.

देहरादून ग्रामीण में नेहा जोशी को जिला प्रभारी और पवन चौधरी को सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं देहरादून महानगर की जिम्मेदारी राकेश गिरी को प्रभारी और संजय गुप्ता को सह प्रभारी के तौर पर दी गई है. ऋषिकेश में डॉ. स्वराज विद्वान जिला प्रभारी और अमन त्यागी सह प्रभारी होंगे. इसके अलावा हरिद्वार में शैलेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी और दीपक धीमान को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. रुड़की में आदित्य चौहान प्रभारी और रविंद्र कटारिया सह प्रभारी बनाए गए हैं.

पौड़ी, कोटद्वार समेत कुमाऊं में भी नए प्रभारी: पार्टी की ओर से जारी सूची में पौड़ी जिले का प्रभारी नलिन भट्ट को बनाया गया है, जबकि रविंद्र राणा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. कोटद्वार में रमेश मैखुरी जिला प्रभारी और संदीप गोयल सह प्रभारी होंगे. पिथौरागढ़ में निर्मल मेहरा को प्रभारी तथा रवि रौतेला को सह प्रभारी बनाया गया है. बागेश्वर में वीरेंद्र वल्दिया प्रभारी और राकेश जोशी सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं रानीखेत जिले में प्रदीप जनौटी को प्रभारी और गौरव पांडे को सह प्रभारी बनाया गया है.

अल्मोड़ा में राजेंद्र सिंह बिष्ट को जिला प्रभारी और दीपिका बोहरा को सह प्रभारी बनाया गया है. चंपावत में गुंजन सुखीजा प्रभारी और हिमांशु बिष्ट सह प्रभारी होंगे. नैनीताल की जिम्मेदारी विवेक सक्सेना को जिला प्रभारी और रणदीप पोखरिया को सह प्रभारी के रूप में दी गई है. काशीपुर में पुष्कर सिंह काला प्रभारी और भारत भूषण चुग सह प्रभारी बनाए गए हैं. उधम सिंह नगर में खिलेंद्र चौधरी को प्रभारी और साकेत अग्रवाल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर: भाजपा की ओर से सभी सांगठनिक जिलों में नई जिम्मेदारियां ऐसे समय में तय की गई हैं, जब पार्टी संगठन को आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों के लिए लगातार सक्रिय कर रही है. जिला प्रभारी और सह प्रभारी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और जिला संगठन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर काम करते हैं. इनके जरिए जिलों में संगठनात्मक बैठकों, पार्टी कार्यक्रमों, अभियानों और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को जमीन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रहती है.

नई नियुक्तियों के बाद अब सभी 19 सांगठनिक जिलों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज को नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. प्रभारी और सह प्रभारी अपने-अपने जिलों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन की गतिविधियों को गति देंगे. भाजपा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद की गई हैं. सूची प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से जारी की गई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article YEIDA में होगा 3195 करोड़ का जापानी निवेश, यूपी-जापान इन्वेस्टर्स सम्मिट 2026 में 10 हजार नौकरियों का रास्ता साफ
    Next Article बारिश में भी नहीं टली तस्वीर, व्हीलचेयर पर बैठे प्रोफेसर के पास खुद पहुंचे उपराष्ट्रपति
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में DCP के सरकारी आवास में चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद

    नई दिल्ली। काका नगर स्थित सरकारी आवास में रह रहे दिल्ली पुलिस में तैनात एक डीसीपी के घर में चोरी का…

    3 Min Read
    Bihar Crime
    बिहार

    Bihar Crime: “आपसी विवाद में भी हत्या हो सकती है” – ललन सिंह का बयान विवादों में

    Bihar Crime: "आपसी विवाद में भी हत्या हो सकती है" – ललन सिंह का बयान विवादों में पारस अस्पताल हत्याकांड…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद तेज, कचरे से ऊर्जा बनाने की परियोजना शुरू

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और यमुना को पुनर्जीवित करने की दिशा में बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित…

    3 Min Read
    उत्तराखंड

    Dineshpur : पहली बारिश में डूबा पूरा गांव! दिनेशपुर की गलियां बनीं तालाब

      उत्तराखंड के दिनेशपुर क्षेत्र के जगनपुर ग्राम सभा में पहली ही बारिश ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल, 19 सांगठनिक जिलों में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password