jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चीन सीमा से लगे गांवों की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ की 70 परियोजनाओं को मंजूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चीन सीमा से लगे गांवों की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ की 70 परियोजनाओं को मंजूरी
राज्यहिमाचल प्रदेश

चीन सीमा से लगे गांवों की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ की 70 परियोजनाओं को मंजूरी

News Desk
Last updated: August 11, 2026 10:11 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। चीन सीमा के साथ हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और वहां आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के मुख्य सचिव केके पंत की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 166 करोड़ रुपये की 70 परियोजनाओं को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत मंजूरी दी गई। अब इन परियोजनाओं का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं में सड़क संपर्क सुधारने के साथ-साथ आधारभूत ढांचे के विकास और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर सड़क, सुविधाओं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से स्थानीय आबादी को गांवों में ही बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

बैठक में संबंधित जिलों के उपायुक्तों और विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया तथा सीमावर्ती क्षेत्रों की जरूरतों के आधार पर प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी दी। कमेटी ने परियोजनाओं की प्राथमिकता और उपयोगिता पर विचार करने के बाद इन्हें मंजूरी प्रदान की।

राज्य सरकार का फोकस ऐसे सीमावर्ती गांवों में विकास को गति देने पर है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित कनेक्टिविटी के कारण आधारभूत सुविधाओं का विस्तार चुनौतीपूर्ण रहा है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ होगा।

क्या है वाइब्रेंट विलेज योजना

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम केंद्र सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य चीन की सीमाओं से लगे गांवों का समग्र विकास करना है। योजना में सीमावर्ती गांवों में सड़क और अन्य कनेक्टिविटी, पेयजल, बिजली, पर्यटन, आजीविका के अवसर और जरूरी सामाजिक आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है।

इसका एक अहम उद्देश्य सीमावर्ती गांवों से पलायन रोकना और वहां की आबादी को गांवों में ही बेहतर सुविधाएं एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए यह योजना रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत आधारभूत ढांचा सीमावर्ती क्षेत्रों को अधिक सक्षम बनाता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM धामी ने महिलाओं से किया संवाद, कहा- ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार
    Next Article जिला परिषद चुनाव पर हाई कोर्ट पहुंचा मामला, CM सुक्खू बोले- चुनाव कोई नहीं रोक सकता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ साहित्यकारों से किया संवाद, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों-कर्मचारियों को एरियर मिलेगा, वापस होंगे इस कटौती के रुपए

    लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से सामूहिक बीमा योजना…

    2 Min Read
    घर
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में घर खरीदारों को झटका, 46 शहरों में EDC 10% बढ़ी

    हरियाणा में घर खरीदने वाले लोगों को झटका लगा है। सरकार ने हरियाणा के 46 शहरों में EDC (बाह्य विकास…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    पेपर लीक मामलों की सच्चाई जनता के सामने लाएगी सरकार: सुक्खू

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चीन सीमा से लगे गांवों की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ की 70 परियोजनाओं को मंजूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password