jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानी में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानी में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचन
राष्ट्रीय

रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानी में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 21, 2026 7:47 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक के माध्यम से किया जाएगा जीवंत

भाजपा जिला नोएडा कार्यालय पर बैठक कर जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि नोएडा में 30 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नोएडा में भी एक विशेष एवं भव्य नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला उपाध्यक्ष उमेश त्यागी को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है एवं जिला मंत्री सुचित्रा पाठक,अमित नागपाल को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों तथा सुशासन के माध्यम से देश में आए व्यापक बदलावों को जीवंत और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष उमेश त्यागी ने बताया कि ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ की प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा और जनकल्याण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहजता से पहुँचाया जा सके। कुशल कलाकार अपने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उन प्रेरक प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे, जिनमें सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना दिखाई देती है।

इस व्यापक अभियान के अंतर्गत राज्यभर में नाट्य मंचनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है, जिसमें कला और नाट्य के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री अमित त्यागी,चंदगीराम यादव,ओमबीर अवाना,जिला उपाध्यक्ष उमेश त्यागी,सुचित्रा पाठक,अमित नागपाल,शिवांश श्रीवास्तव,पंकज त्रिपाठी,मुक्तानंद शर्मा,रामकिशन यादव,दीनबंधु,प्रदीप चौहान,मनीष तिवारी,शशिधर उपाध्याय,नीरज चौधरी,गौतम शर्मा उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आर्या फैशन्स द्वारा क्रिकेट के मैदान पर बना उद्योग और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बीच समन्वय का नया सेतु
    Next Article आईएमएस नोएडा में डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग के मुकाबलों में दिखा रोमांच
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    विपक्ष के ‘डेमोक्रेसी मार्च’ पर शिवराज सिंह चौहान का पलटवार: ‘हार के डर से संवैधानिक संस्थाओं को दोष दे रही कांग्रेस’

    भोपाल: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े 19 विपक्षी दलों के डेमोक्रेसी मार्च और राहुल…

    4 Min Read
    राष्ट्रीय

    हिसार: YouTuber ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, वकील जल्द दाखिल करेंगे जमानत याचिका

    हिसार: YouTuber ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, वकील जल्द दाखिल करेंगे जमानत याचिका हिसार | विशेष संवाददातासोशल मीडिया इंफ्लुएंसर…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय

    रेलवे का हाल बेहाल | TT बोले – ट्विटर पर लिखो, तभी मिलेगा जवाब

    0 Min Read
    बागेश्वर धाम हादसा
    राष्ट्रीय

    बागेश्वर धाम हादसा: बारिश के बीच गिरा टीन शेड, एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल

    बागेश्वर धाम हादसा: बारिश के बीच गिरा टीन शेड, एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल छतरपुर (मध्य प्रदेश): प्रसिद्ध धार्मिक…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानी में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password