jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय

पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री

Tripty Srivastava
Last updated: January 14, 2026 7:17 am
Tripty Srivastava
Share
पर्यटकों
SHARE

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम शिमला को शहर में पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शनिवार देर सायं मालरोड शिमला सहित अन्य प्रमुख स्थलों का दौरा करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी वेंडर खाद्य पदार्थों अथवा अन्य वस्तुओं के निर्धारित मूल्य से अधिक दाम न वसूले।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मापदंडों की सख्ती से अनुपालना की जाए। उन्होंने कचरे के सुरक्षित और वैज्ञानिक निपटान के लिए नियमों को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की पहचान उसकी स्वच्छता और व्यवस्थाओं से होती है। शिमला आने वाले पर्यटकों को बेहतर और सुखद अनुभव मिलना चाहिए, साथ ही स्थानीय निवासियों की सुविधा और दैनिक आवश्यकताओं का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में जन सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। हाल ही में ‘स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर’ अभियान के अंतर्गत सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया है। बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और नागरिकों की उभरती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास की एक समावेशी और टिकाऊ नीति अपनाई जा रही है।

छोटे दुकानदारों के हित में लिए गए निर्णय का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन दुकानदारों पर एक लाख रुपये तक का ऋण बकाया है और जिन्हें बैंकों द्वारा गैर-निष्पादित परिसंपत्ति घोषित किया गया है, उन्हें एक लाख रुपये तक की एकमुश्त भुगतान सुविधा प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार एक से दो लाख रुपये तक के बकाया ऋण वाले दुकानदारों को भी एक लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिक सेवा मंच के माध्यम से शहरी जन सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाया गया है। पहले चरण में प्रारंभ की गई नौ ऑनलाइन सेवाओं के लिए 2.5 लाख से अधिक नागरिकों ने पंजीकरण किया है। दूसरे चरण में भी नौ नई सेवाएं जोड़ी गई हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकार व जनता के बीच की दूरी कम होगी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल डोर प्लेट के माध्यम से प्रत्येक शहरी घर को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान प्रदान की जा रही है, जो शहरी शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article समावेशी समावेशी शासन की दिशा में सशक्त कदमः सामाजिक सुरक्षा से सुदृढ़ हो रहा वंचित वर्ग
Next Article विपिन सिंह परमार भारत अब वैश्विक नेतृत्वकर्ता, अनुयायी नहीं: मोदी के नेतृत्व में निर्णायक बदलाव — विपिन सिंह परमार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राष्ट्रीय

Bangladesh Chicken Neck: हिमंत बिस्व शर्मा का बड़ा बयान — “भारत को धमकाने वाले बांग्लादेश के कमजोर कॉरिडोर पर भी नजर डालें”

Bangladesh Chicken Neck: हिमंत बिस्व शर्मा का बड़ा बयान — “भारत को धमकाने वाले बांग्लादेश के कमजोर कॉरिडोर पर भी…

3 Min Read
राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट को मिली बम की धमकी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी | 27 जून 2025

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट को मिली बम की धमकी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी | 27 जून 2025 शुक्रवार, 27 जून…

2 Min Read
तेजस्वी यादव
राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का वार: संविधान के संस्थानों को खत्म कर रही है मोदी सरकार!

पटना, 8 जून 2025 – बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर केंद्र सरकार…

3 Min Read
दिल्लीपंजाबराजनीतिराष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी, आदमपुर एयरबेस पर एयरफोर्स के जांबाजों से की मुलाकात

पंजाब के जलंधर में आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना के जवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी और उन्होंने बहादुर…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password