jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: समावेशी शासन की दिशा में सशक्त कदमः सामाजिक सुरक्षा से सुदृढ़ हो रहा वंचित वर्ग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » समावेशी शासन की दिशा में सशक्त कदमः सामाजिक सुरक्षा से सुदृढ़ हो रहा वंचित वर्ग
राष्ट्रीय

समावेशी शासन की दिशा में सशक्त कदमः सामाजिक सुरक्षा से सुदृढ़ हो रहा वंचित वर्ग

Tripty Srivastava
Last updated: January 14, 2026 7:15 am
Tripty Srivastava
Share
समावेशी
SHARE

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने समावेशी विकास, कल्याण और सामाजिक न्याय को अपनी शासन-प्रणाली के केंद्र में रेखा है। प्रगतिशील सुधारों और जन कल्याण केन्द्रित प्रयासों के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि आर्थिक सहायता समयबद्ध, सम्मानजनक और पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रणाली में किए गए महत्त्वपूर्ण सुधारों ने लाभार्थियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल और सुलभ बनाया है। विधवा, परित्यक्त एवं एकल महिलाओं तथा 40 से 69 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए आय सीमा और ग्राम सभा की स्वीकृति की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इस निर्णय से पात्र आवेदकों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली प्रशासनिक बाधाएं दूर हुई हैं और बड़ी संख्या में लाभार्थी सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं।

इन सुधारों के परिणामस्वरूप वर्तमान में राज्यभर में लगभग 8.42 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं, एकल महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार 1,04,740 लाभार्थी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, 5,04,253 वृद्धावस्था पेंशन, 25,414 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, 1,26,808 विधवा, परित्यक्त एवं एकल महिला पेंशन, 1,340 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन तथा 78,291 दिव्यांग राहत भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। बीते तीन वर्षों में 99,799 नए पेंशन मामलों की स्वीकृति सामाजिक सुरक्षा के दायरे के निरंतर विस्तार को दर्शाती है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फरवरी 2024 से 69 आयुवर्ग तक की महिलाओं के लिए मासिक पेंशन राशि को बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल रही है। मुख्यमंत्री ने ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत लंबित भुगतानों को शीघ्र जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, पांगी, लाहौल-स्पीति, डोडरा क्वार और कुपवी जैसे दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए भी एक व्यापक और समावेशी सहायता ढांचा विकसित कर रही है। बिना किसी आय सीमा के दिव्यांग राहत भत्ता प्रदान कर सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित की गई है। दिव्यांग व्यक्तियों को 1,150 रुपये से 1,700 रुपये तक की मासिक पेंशन दी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में दिव्यांग विद्यार्थियों को बिना आय सीमा के 625 रुपये से 5,000 रुपये तक की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जिससे 3,100 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं और 3.77 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है।

इसके अतिरिक्त, दिव्यांग व्यक्तियों के विवाह हेतु 25,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का विवाह प्रोत्साहन अनुदान दिया जा रहा है। अब तक 212 लाभार्थियों को 74.49 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। विशेष गृहों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को प्रमुख त्योहारों पर प्रति व्यक्ति 500 रुपये का उत्सव अनुदान भी दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 2,128 लाभार्थियों को 75.43 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं।
शासन और सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों के उपयोग को बढ़ावा दिया है। लाभार्थी पहचान, स्वीकृति और पेंशन वितरण की डिजिटल व्यवस्था ने पारदर्शिता, सटीकता और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया है।

सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और योजनाओं में समावेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम करते हुए पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है। पात्रता की बाधाओं को हटाकर, वित्तीय सहायता बढ़ाकर और सम्मान व सुगमता पर ध्यान केंद्रित करके, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार सामाजिक सुरक्षा को केवल सहायता नहीं बल्कि एक अधिकार के रूप में स्थापित कर रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article समस्या निवारण कार्यक्रम रूद्रपुर में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम: उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
Next Article पर्यटकों पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में हुई मृत्यु पर जताया शोक

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर ज़िला के हरिपुरधार के पास निजी बस (जीत कोच) दुर्घटना में…

1 Min Read
राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कैसी हैं कर्नल सोफिया कुरैशी? बहन शायना कुरैशी ने बताया पूरा हाल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कैसी हैं कर्नल सोफिया कुरैशी? बहन शायना कुरैशी ने बताया पूरा हाल नई दिल्ली: हाल ही…

3 Min Read
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान: “जब सिंदूर बारूद बनता है, तो नतीजा पूरी दुनिया देखती है”

राजस्थान के बीकानेर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ा…

2 Min Read
राष्ट्रीय

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: समावेशी शासन की दिशा में सशक्त कदमः सामाजिक सुरक्षा से सुदृढ़ हो रहा वंचित वर्ग
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password