jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा हाल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा हाल
उत्तर प्रदेशराज्य

JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा हाल

News Desk
Last updated: August 30, 2026 7:26 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया, गोरखपुर और बलिया में सपा पर तीखा हमला बोला। लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआइसी) को निजी हाथों में देने के सरकार के फैसले के विरोध में सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर योगी ने इस केंद्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें घेरा।

Contents
About The AuthorNews Desk

सीएम ने कहा कि जेपीएनआइसी की प्रारंभिक लागत 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन सपा सरकार ने इस पर 864 करोड़ रुपये खर्च कर दिए और फिर भी परियोजना पूरी नहीं हो पाई। इसे सपा ने लूट-खसोट का अड्डा बना दिया था। इसमें अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव और राजेंद्र चौधरी आदि का नाम सबसे पहले आता है। इन लोगों ने अपनी विचारधारा के मुखिया को भी नहीं बख्शा। ये बहुत बड़े डकैत हैं।

यह सैफई सिंडिकेट का नहीं, जनता-जनार्दन का पैसा है। सरकार आज इस परियोजना पर पैसा लगाएगी तो करीब 150 से 200 करोड़ रुपये और खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने जेपीएनआइसी को निजी क्षेत्र के हाथों संचालित करने का निर्णय लिया है। अखिलेश ने एक्स पर जेपीएनआइसी क एक वीडियो पोस्ट कर लिखा था- भाजपा सरकार है या दुकानदार?

अब उप्र की भाजपा सरकार ने लखनऊ के जेपीएनआइसी को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय कैबिनेट में ले लिया है। अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बचा है। ‘कमीशन’ भ्रष्ट भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और ‘निजीकरण’ उसका जुगाड़। इस बयान के लिए अब सपा मुखिया को मुख्यमंत्री ने निशाने पर लिया।

बलिया में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण व गोरखपुर-देवरिया में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के अवसर पर कहा कि जिस पैसे से युवाओं को रोजगार, गांवों की कनेक्टिविटी के लिए फ्लाईओवर, इनोवेशन सेंटर और विश्वविद्यालय आदि बनते, उस पैसे को अपनी अय्याशी के लिए प्रदेश के खजाने से निकालने की कोशिश की गई। सपा मुखिया को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को डकैतों का गिरोह बताते हुए कहा कि जब उन्हें मौका मिला, प्रदेश में लूटपाट और अराजकता को बढ़ावा दिया। आज उत्तर प्रदेश में पर्व और त्योहार बिना भेदभाव, उपद्रव और अराजकता के उत्साहपूर्वक मनाए जा रहे हैं। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि किसी ने कानून से खिलवाड़ करने की तनिक भी कोशिश की, उसकी धज्जियां उड़ाने में देर नहीं लगेगी।

प्रदेश माफियामुक्त हो चुका है और कोई फिर सिर उठाएगा तो वह मिट्टी में मिला दिया जाएगा। एक ही परिवार के पांच सांसद होने को लेकर योगी ने सपा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि पार्टी इसलिए बची है क्योंकि एक ही परिवार के पांच सांसद हैं। सपा का हाल भी वैसा ही होने वाला है, जैसा कभी जनता दल का हुआ था।

जल्द जारी होगा अधियाचन मुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही एक लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी। इसमें 45 हजार होमगार्ड व 36 हजार पुलिसकर्मियों, जिसमें चार हजार उपनिरीक्षक शामिल हैं, की भर्ती होगी। जल्द ही शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी। इन नौजवानों के लिए भी जल्द नौकरी का खजाना निकलने वाला है।

बलिया से बक्सर तक दिखती है दयाशंकर की जमीन

मुख्यमंत्री ने कहा- मैं कहीं भी जाता हूं, वहां बलिया वाले को पहचान लेता हूं। जहां-जहां देखता हूं, वहां दयाशंकर सिंह (परिवहन मंत्री) की जमीन दिखाई देती है। बक्सर से लेकर बलिया तक उनकी जमीन है। मैं बंगाल के दुर्गापुर गया था, वहां भी उनके पिता का मकान है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर सरकार हरकत में, 12 हजार शिक्षकों की उम्मीद जगी
    Next Article सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस की जांच का दायरा बढ़ा; कई राज्यों के बदमाशों की कुंडली खंगाल रही एसटीएफ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक निगरानी, 20 नए स्थानों पर लगेंगे आईटीएमएस कैमरे

    गाजियाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था पर निगरानी करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पर कार्रवाई करने के लिए 20 नए स्थानों…

    2 Min Read
    गणतंत्र दिवस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    शहीद स्मारक गणतंत्र दिवस समारोह

    शहीद स्क्वाड्रन लीडर आई. एच. नक़वी को उनकी नातिन–नातियों अनाया, रयान एवं शनाया नक़वी की भावभीनी श्रद्धांजलि 77वां गणतंत्र दिवस…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें: योगी

    लखनऊ। काकोरी की ऐतिहासिक धरती से रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश को बांटने की साजिशों और इंटरनेट मीडिया के…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री सुक्खू

    चम्बा: प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और आम जनता के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा हाल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password