jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर सरकार हरकत में, 12 हजार शिक्षकों की उम्मीद जगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर सरकार हरकत में, 12 हजार शिक्षकों की उम्मीद जगी
राज्यहरियाणा

गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर सरकार हरकत में, 12 हजार शिक्षकों की उम्मीद जगी

News Desk
Last updated: August 29, 2026 10:16 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 20-21 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे लगभग 12 हजार अतिथि अध्यापकों (गेस्ट टीचर्स) में नियमित होने की एक नई उम्मीद जागी है। ये अध्यापक पिछले दो महीनों से लगातार अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

राज्य सरकार द्वारा कॉलेजों में कार्यरत करीब 5 हजार गेस्ट लेक्चरर्स को पहले ही नियमित किया जा चुका है, जिसके बाद स्कूलों में कार्यरत इन 12 हजार गेस्ट टीचरों की नियमित करने की मांग और अधिक मुखर हो गई है।

हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण आदेशों ने इस मामले को नया मोड़ दिया है। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 25 मई 2026 को आदेश जारी कर दो महीनों के भीतर गेस्ट टीचरों को नियमित करने के निर्देश दिए थे। इसके पश्चात छह अगस्त 2026 को डबल बेंच द्वारा सुनवाई के दौरान भी दो महीने के भीतर नियमितीकरण प्रक्रिया पूरा करने के आदेशों पर मुहर लगाई गई।

अदालती आदेशों को धरातल पर लागू करवाने के उद्देश्य से राज्य के आधा दर्जन से अधिक अतिथि अध्यापक संगठन अब पूरी तरह से एकजुट हो चुके हैं। उन्होंने मिलकर हरियाणा गेस्ट टीचर्स संघर्ष समिति का गठन किया है, जिसमें मैना यादव, कुलदीप झरोली, डॉ. अजय लोहान, कृष्ण धारसूल, राजेंद्र शास्त्री, पारस शर्मा और नरेंद्र संधू शामिल हैं।

संघर्ष समिति के प्रतिनिधि डॉ. अजय लोहान ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए पत्र में शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि वे वर्ष 2014 में सरकार द्वारा बनाई गई नीति (16-06-2014 व 18-06-2014) की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, परंतु वर्षों बाद भी पक्के नहीं हो पाए हैं। अनेक शिक्षक तो अब सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) के कगार पर पहुंच चुके हैं।

मामले की गंभीरता और अदालती आदेशों का संज्ञान लेते हुए मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने पत्र पर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खुल्लर ने कहा कि गेस्ट टीचर्स को नियमित करने की संपूर्ण रूपरेखा और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को अविलंब सौंपी जाए।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी जताई रुचि

इस पूरे घटनाक्रम के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी गेस्ट टीचरों के विषय में गहरी रुचि दिखाई है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनकी मांगों को सुना और आश्वस्त किया कि वे जल्द ही शिक्षक प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ एक विशेष बैठक आयोजित कराएंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू ने भी गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया है कि सरकार उनकी मांगों पर पूरी सहानुभूति और गंभीरता के साथ विचार कर रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आयुष्मान योजना पर संकट: 480 अस्पतालों के 1200 करोड़ अटके, IMA ने दी बंद की चेतावनी
    Next Article JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा हाल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    12 साल की बच्ची को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, विरोध करने पर मां को धमकी

    गाजियाबाद। इंटरनेट मीडिया पर कम उम्र के बच्चों की बढ़ती सक्रियता के बीच उसके दुष्प्रभाव का एक मामला सामने आया है।…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

    यूपी के मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ दौरे के दौरान आगामी…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    सैनी सरकार का रक्षाबंधन गिफ्ट: महिलाओं और बच्चों को 36 घंटे तक मुफ्त रोडवेज यात्रा

    हरियाणा की सैनी सरकार ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है। भाई-बहन के इस पवित्र…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक, संगठन और 2027 चुनाव पर फोकस

    देहरादून: उत्तराखंड भाजपा का कोर ग्रुप आज बुधवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक करेगा.…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर सरकार हरकत में, 12 हजार शिक्षकों की उम्मीद जगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password