jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा होगी और सशक्त, रिस्पॉन्स टाइम होगा कम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा होगी और सशक्त, रिस्पॉन्स टाइम होगा कम
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा होगी और सशक्त, रिस्पॉन्स टाइम होगा कम

Tripty Srivastava
Last updated: January 11, 2026 6:58 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। प्रदेश में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और अधिक सशक्त, प्रभावी व जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके लिए नई और आधुनिक एम्बुलेंस शामिल कर बेड़े का विस्तार किया जाएगा तथा अनुभवी कार्मिकों की नियुक्ति भी की जाएगी। साथ ही पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम घटाकर आम जनता को समय पर बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

यह जानकारी प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को अपने शासकीय आवास पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 108 एम्बुलेंस सेवा को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बताते हुए इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

डॉ. रावत ने कहा कि एम्बुलेंस सेवा की नई निविदा प्रक्रिया के अंतर्गत आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस को सेवा में शामिल किया जाएगा। मरीजों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कॉल सेंटर में भी अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एम्बुलेंस सेवा की जवाबदेही तय करते हुए रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम रखा जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में एम्बुलेंस का अधिकतम रिस्पॉन्स टाइम 13 मिनट तथा पर्वतीय क्षेत्रों में 18 मिनट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक जनपद में तीन-तीन एम्बुलेंस रिजर्व में रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में बैकअप के रूप में उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब एम्बुलेंस मरीजों को सीधे उसी अस्पताल में पहुंचाएगी, जहां संबंधित बीमारी के उपचार हेतु चिकित्सक उपलब्ध हों।

बैठक में आईपीएचएस (Indian Public Health Standards) मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी संवर्ग के अंतर्गत लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट के पदों के पुनर्गठन के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी चिकित्सा इकाइयों और विभागीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों के अवकाश के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश जारी किए गए।

बैठक में अपर सचिव वित्त एवं कार्मिक, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शिखा जंगपांगी, संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत मोहन जौहरी, डॉ. तुहिन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि स
भी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जीसीसी इकाइयों को भूमि पर मिलेगी फ्रंट-एंड सब्सिडी
Next Article उत्तराखंड को वर्षभर का पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार

बिहार मौसम अपडेट: 4 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में बारिश के मजबूत संकेत

बिहार मौसम अपडेट: 4 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में बारिश के मजबूत संकेत बिहार: मौसम विभाग ने आगामी…

2 Min Read
बहुउद्देश्यीय शिविर
उत्तराखंडराज्य

किच्छा में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर: जनता के द्वार, सरकार की पहुंच

किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत शनिवार को अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में रुद्रपुर…

5 Min Read
बिहार

Kanhaiya Kumar on Chirag Paswan : कन्हैया कुमार ने चिराग पासवान को बताया मुर्ख

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करेंगे। दरअसल, कन्हैया कुमार की 26 दिनों…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीबिहारमनोरंजनराज्य

“हमने पटना और बेंगलुरु नेवी पोर्ट तबाह कर दिए!” – पाकिस्तानी दावों पर भारतीयों का रिएक्शन हुआ वायरल

पाकिस्तानियों के दावों पर इंडियंस का रिएक्शन वायरल! ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर इतना झूठ फैला…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा होगी और सशक्त, रिस्पॉन्स टाइम होगा कम
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password