jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी

News Desk
Last updated: July 22, 2026 6:35 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए जल्द ही विशेष टीईटी ( शिक्षक पात्रता परीक्षा ) आयोजित किया जाएगा। शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज से परीक्षा कराने की विस्तृत कार्ययोजना तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने 21 जुलाई को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले में एक सितंबर 2025 के फैसले में सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया था।

इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की पुनर्विचार याचिका पर 29 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने पहले के फैसले को बरकरार रखते हुए टीईटी उत्तीर्ण करने की समय-सीमा दो वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी। साथ ही राज्यों को निर्देश दिया कि टीईटी परीक्षा समय-समय पर और संभव हो तो वर्ष में दो बार, लगभग छह माह के अंतराल पर कराई जाए।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे समय बढ़ाने की कोई मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। शासन के अनुसार, इस आदेश से प्रदेश के प्राथमिक स्तर के लगभग 64,062 और उच्च प्राथमिक स्तर के करीब 76,256 कार्यरत शिक्षक प्रभावित होंगे। इन्हें टीईटी का अवसर देने के लिए विशेष टीईटी आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा, रजनीश कुमार पाण्डेय बनाम यूनियन आफ इंडिया मामले में सात मार्च 2025 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश और छह सितंबर 2025 के शासनादेश के अनुपालन में 5,352 विशेष शिक्षक पद चिह्नित किए गए हैं। इनमें संविदा और डेलीवेज पर कार्यरत शिक्षकों के चयन के लिए भी स्पेशल टीईटी कराने का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत करीब 2,500 विशेष शिक्षक/सहायक अध्यापक परीक्षा में शामिल होंगे। चयन आयोग से दोनों वर्गों के लिए स्पेशल टीईटी आयोजित कराने की पूरी कार्ययोजना जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा में कारोबार आसान बनाने की पहल, 28 में से 21 सुधारों को मिली मंजूरी
    Next Article यूपी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक दंपती को एक और मौका, तबादले के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    स्वास्थ्य
    उत्तराखंडराज्य

    स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर मोबाइल मेडिकल यूनिट पर चर्चा

    देहरादून। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून में महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सिर कटी लाश, बोरे में पैक बॉडी, और… ऑफिस में प्रेमी ने मिंकी शर्मा को क्यों मारा? HR मैनेजर की हत्या की कहानी

    उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    काला चश्मा इतना क्यों भाया?’ योगी के वीडियो पर अखिलेश यादव का तंज, यूपी की राजनीति में चर्चा तेज

    काले चश्मे को लेकर सियासी तंज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में ईवी खरीदने पर नहीं देना होगा रोड टैक्स, योगी कैबिनेट का फैसला, 2.56 लाख तक का फायदा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) क्षेत्र में प्रदूषण कम करने और पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़क…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password