jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज़, जगदलपुर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज़, जगदलपुर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज़, जगदलपुर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 15, 2026 3:44 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

25 अक्टूबर की रायपुर बैठक की तैयारी; बस्तर के जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अधिकार और स्थानीय रोजगार पर संयुक्त संघर्ष का संकल्प

जगदलपुर, बस्तर। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस से अलग वैकल्पिक राजनीतिक मंच के गठन की पहल तेज हो गई है। रायपुर में 4 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक के बाद बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित जनता दरबार में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को रायपुर में प्रस्तावित बड़ी बैठक की तैयारी, साझा राजनीतिक एजेंडे और संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा की गई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बैठक में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), आदिवासी महासभा दंतेवाड़ा, भारत मुक्ति मोर्चा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), भीम आर्मी तथा छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रमुख रूप से CPI के सह सचिव फूल सिंह कचलाम, भारत मुक्ति मोर्चा के नेता बलदेव मांडवी, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के रेमन मरकामी, रामनाथ नेगी, ओम मरकाम एवं अलका नादन, भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी मनोज बंजारे, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के मोनी कठोतरे एवं रूपेंद्र देवांगन, तथा आदिवासी महासभा दंतेवाड़ा के बादल बेनर्जी उपस्थित रहे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चाँद तथा रायपुर संभाग अध्यक्ष जितेंद्र बंजारे भी बैठक में शामिल हुए।

बस्तर के मुद्दे बनेंगे साझा राजनीतिक एजेंडे का आधार

बैठक में जल-जंगल-जमीन, पेसा एवं वनाधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन, आदिवासी अधिकारों की रक्षा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की समस्याएं, खनिज संपदा में स्थानीय भागीदारी, DMF-CSR में पारदर्शिता और जवाबदेह शासन जैसे मुद्दों पर संयुक्त पहल की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि बस्तर की प्राकृतिक संपदा का लाभ स्थानीय जनता तक पहुंचना चाहिए। प्रस्तावित तीसरे मोर्चे की सार्थकता इस बात से तय होगी कि वह क्षेत्रीय अस्मिता, संवैधानिक अधिकारों और जनहित के सवालों को कितनी मजबूती से उठाता है।

नवनीत चाँद एवं जितेंद्र बंजारे का संयुक्त बयान

“छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक राजनीतिक मंच का उद्देश्य केवल चुनावी तालमेल नहीं, बल्कि जनता के वास्तविक सवालों को राजनीतिक एजेंडे में प्राथमिकता दिलाना होना चाहिए। बस्तर के जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अधिकार, स्थानीय रोजगार, किसान और प्राकृतिक संसाधनों में स्थानीय भागीदारी जैसे मुद्दों पर सभी सहभागी संगठनों को साझा कार्यक्रम बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

बस्तर की आवाज को प्रदेश की राजनीति में उचित स्थान दिलाना और जनहित के मुद्दों पर संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से संयुक्त संघर्ष करना हमारी प्राथमिकता है। आगामी 25 अक्टूबर की रायपुर बैठक में साझा न्यूनतम कार्यक्रम, संगठनात्मक समन्वय और आगे की रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।”

बैठक में प्रस्तावित मंच के स्वरूप, साझा घोषणापत्र और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर सभी सहभागी संगठनों की सहमति से निर्णय लेने पर जोर दिया गया।

“बस्तर के अधिकार, छत्तीसगढ़ के हित—जनता की आवाज सड़क से सदन तक!”

— संयुक्त बैठक में शामिल राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: त्योहारी सीजन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 15,000 रुपये का ब्याजमुक्त एडवांस
    Next Article राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, राष्ट्रीय व्यापारी सुरक्षा फोरम ने सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की अपील की
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    दंतेवाड़ा: किरंदुल के वार्ड 18 में लाल कीचड़ और प्रदूषित पानी से त्रस्त ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

    दंतेवाड़ा, 29 अप्रैल 2026: नगर पालिका क्षेत्र किरंदुल के वार्ड क्रमांक 18, नड़ियां पारा के निवासी इन दिनों प्राइवेट कंपनियों…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय

    हरियाणा में उद्योग लगाना हुआ आसान: सरकार ने शुरू की ऑनलाइन स्व-प्रमाणन व्यवस्था, अनुमति की प्रक्रिया हुई सरल

    चंडीगढ़। हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए जमीन के इस्तेमाल की अनुमति लेने की प्रक्रिया आसान होगी। राज्य सरकार ने औद्योगिक…

    2 Min Read
    MAAsterG
    राष्ट्रीय

    MAAsterG : गुरु पूर्णिमा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मास्टरजी का प्रेरणादायक संबोधन

    गुरु पूर्णिमा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मास्टरजी का प्रेरणादायक संबोधन 📍 स्थान: इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली📅 दिनांक: 24…

    3 Min Read
    विपिन सिंह परमार
    राष्ट्रीय

    भारत अब वैश्विक नेतृत्वकर्ता, अनुयायी नहीं: मोदी के नेतृत्व में निर्णायक बदलाव — विपिन सिंह परमार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज़, जगदलपुर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password