jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पुलिस की अनदेखी से तंग आकर BKU कार्यकर्ता ने चौकी के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पुलिस की अनदेखी से तंग आकर BKU कार्यकर्ता ने चौकी के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस की अनदेखी से तंग आकर BKU कार्यकर्ता ने चौकी के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर

News Desk
Last updated: September 11, 2026 10:27 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में भाकियू (गजय) के कार्यकर्ता ने नेहरू गार्डन पुलिस चौकी के बाहर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

आग लगाते ही मौके पर हड़कंप मच गया तुरंत पुलिस कर्मियों ने आग बुझाई और उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आरोप है कि दो दिन पहले अपहरण और मारपीट की शिकायत उसने चौकी पर की थी। इस मामले में पुलिस पर आरोपितों का साथ देने का आरोप लगाते हुए उसने यह कदम उठाया। पुलिस अब तहरीर लेने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मूलरूप से बिहार पूर्णिया निवासी इरफान उर्फ मोनू खोड़ा की वंदना विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनके परिवार में मां और छोटे भाई हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं और वह भाकियू (गजय) के सदस्य हैं।

मारपीट कर प्लांट से बाहर फेंका

उन्होंने बताया कि आठ सितंबर की देर शाम कॉलोनी निवासी सोनी यादव, शेरपाल यादव और एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें जबरन घर के स्कूटी पर अपने साथ पानी के प्लांट पर ले गए।

जहां तीनों ने मारपीट कर बेहोशी की हालत में उन्हें प्लांट से बाहर फेंक दिया। वहां से गुजर रहे पड़ोसी ने उनके भाई को जानकारी दी। दोनों मोनू को नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पर ले गए।

आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनकी शिकायत लेने से मना करते हुए भगा दिया। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर तो ले ली लेकिन मेडिकल नहीं कराया। बुधवार को उन्हें पुलिस चौकी बुलाया गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उनपर फैसला करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि तीनों आरोपित वहां मौजूद थे। तीनों ने पुलिस के सामने उनसे अभद्रता की।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ आग लगाने का वीडियो

पुलिस चौकी के बाहर निकलकर इरफान ने कहा कि आरोपित उसे मार डालेंगे, लेकिन वह दबंगों के हाथों नहीं मरेगा, वह खुद ही अपनी जान ले लेगा।

इतना कहते ही उन्होंने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उसके आग लगते ही वहां मौजूद लोगो ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए उनकी टीशर्ट फाड दी लेकिन उनका शरीर आग की चपेट में आ गया।

प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपितों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

धरने में इरफान के शामिल होने से शुरू हुआ विवाद

वंदना विहार कॉलोनी में शेरपाल यादव, सोनी यादव और आकाश यादव का पानी के टैंकर भरने का काम है। जबकि शेरपाल की दुकान में जैद सिद्दकी किरायेदार हैं। पानी के टैंकर उनकी दुकान के सामने खड़े होते थे। इस पर जैद का तीनों से विवाद हुआ। इसके बाद जैद से मारपीट कर आरोपितों ने दुकान में ताला लगा दिया।

इस पर भारतीय किसान यूनियन (गजय) ने थाने पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दुकान खुलवाकर जैद सिद्दीकी का सामान निकलवा दिया था। धरने में इरफान उर्फ मोनू भी शामिल हुआ था। इसके चलते तीनों उससे रंजिश मानने लगे थे।

दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (गजय) के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी अस्पताल पहंचे। प्रदेश अध्यक्ष अनीस पांडे ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने आरोपितों से सांठगांठ कर ली। इसके चलते उन्होंने कार्रवाई नहीं की। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग उन्होंने की है।

एक आरोपित पर बच्चे को कुचलने का मामला है दर्ज

इरफान उर्फ मोनू से मारपीट में शामिल संजय यादव पर बच्चे की कुचल कर हत्या करने का भी आरोप है। कुछ माह पहले ट्रैक्टर से कुचल कर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चा पिता के साथ स्कूटी पर आगे खड़ा होकर जा रहा था।

इस दौरान संजय यादव तेज रफ्तार में ट्रैक्टर और पानी का टैंकर लेकर वहां आता दिखाई दिया। पिता ने ब्रेक मारते हुए स्कूटी साइड लगाने का प्रयास किया। तभी स्कूटी फिसलने पर बच्चा गिर गया। इससे पहले के बच्चा उठ पाता ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल दिया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में जमीन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, लोनी में सबसे ज्यादा भूमाफिया चिन्हित
    Next Article कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग, दो युवक गोली लगने से घायल; रंजिश की आशंका
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद सोसायटी में बड़ा हादसा टला, फाल्स सीलिंग गिरने से महिला गार्ड घायल

    गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी के टावर-11 की लाबी में रविवार को फाल्स सीलिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर…

    2 Min Read
    यूपी दिवस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा यूपी दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में 24…

    3 Min Read
    नाबालिग
    उत्तराखंडक्राइमराज्य

    खेल अभ्यास जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी कॉस्टेबल सस्पेंड

    रुद्रपुर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित उधम सिंह नगर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पर नाबालिग से छेड़छाड़ का गंभीर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी ज्ञानवापी विवाद को विशेष लोक अदालत में भेजा, बातचीत से समझौते की सलाह

    काशी के ज्ञानवापी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. कोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम पक्षों को विशेष…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पुलिस की अनदेखी से तंग आकर BKU कार्यकर्ता ने चौकी के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password