jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरी लेंटर मशीन; महिला की मौत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरी लेंटर मशीन; महिला की मौत
दिल्लीराज्य

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरी लेंटर मशीन; महिला की मौत

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 20, 2026 8:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बेगमपुर थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान बरती गई कथित लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली. राजीव नगर इलाके में निर्माणाधीन इमारत से लेंटर उठाने वाली भारी मशीन अचानक सड़क पर गिर गई. उसी दौरान वहां से गुजर रही 45 वर्षीय महिला इसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को इस घटना की बड़ी वजह बताया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मृतका की पहचान 45 वर्षीय मंजू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मंजू सुबह अपने घर से दूध लेने निकली थीं. जैसे ही वह निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचीं, लेंटर की भारी मशीन अचानक सड़क पर आ गिरी और वह उसकी चपेट में आ गईं. हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए.

स्थानीय लोगों ने लापरवाही का लगाया आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. वहां न तो बैरिकेडिंग की गई थी, न कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही राहगीरों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था की गई थी. लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए होते तो इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था. परिजनों का भी आरोप है कि लापरवाही की वजह से एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया. परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

लेंटर मशीन गिरने से महिला की मौत

मृतका के भाई ने बताया कि मेरी बहन मंजू सुबह घर से सामान लेने निकली थी, तभी ऊपर से ये लेंटर की मशीन उसके ऊपर गिरी, जिससे उसको गंभीर चोट लगी ओर मौके पर मृत्यु हो गई, ये सब लापरवाही के चलते हुआ. डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल ने बताया कि इसमें संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर महिला के शव को नजदीकी हॉस्पिटल भेज दिया गया है और आगे जांच अभी जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही बेगमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि निर्माण कार्य में किस स्तर पर लापरवाही बरती गई. साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही जा रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें, आज ‘संसद चलो’ मार्च का आह्वान
    Next Article मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2.71 करोड़ रुपये के उपचार के साथ, युवा वयस्कों में कैशलेस कार्डियक प्रक्रियाओं की संख्या सबसे अधिक है, जिनमें 135 मरीजों का इलाज किया गया है।
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    बनबसा को खेलकूद की बड़ी सौगात: कैप्टन करम चंद स्टेडियम में बनेगा आधुनिक बैडमिंटन हॉल, CM धामी ने किया शिलान्यास

    देहरादून। सीमांत क्षेत्र बनबसा में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक बैडमिंटन हाल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री…

    2 Min Read
    पश्चिम बंगाल

    SIR विवाद: CM ममता बनर्जी का तेज़ और निर्णायक जवाब – “जब तक मैं जिंदा हूं, किसी का मताधिकार नहीं छीनने दूंगी”

    SIR विवाद: CM ममता बनर्जी का तेज़ और निर्णायक जवाब – “जब तक मैं जिंदा हूं, किसी का मताधिकार नहीं…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    रोहिणी में 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट के इरादे से वारदात; तीन गिरफ्तार

    बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-3 में मंगलवार रात 60 वर्षीय राकेश खन्ना की हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह घर…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अनिल बलूनी पर फिर भरोसा, तीसरी बार मिली BJP के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन में अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में उत्तराखंड…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरी लेंटर मशीन; महिला की मौत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password