jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 7 यात्रियों की मौत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 7 यात्रियों की मौत
उत्तराखंडराज्य

अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 7 यात्रियों की मौत

Raj Kumar
Last updated: December 31, 2025 6:40 am
Raj Kumar
Share
SHARE

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सल्ट तहसील के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर द्वाराहाट से रामनगर जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

सुबह के समय हुआ हादसा, इलाके में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार केएमओयू लिमिटेड की बस संख्या UK 07 PA 4025 मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे द्वाराहाट (नोबाड़ा) से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। करीब 8 बजे सैलापानी बैंड के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सैकड़ों फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आईं चुनौतियां

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और खड़ी ढलान के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

बस में सवार थे 19 यात्री

बताया जा रहा है कि बस में कुल 19 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि बस चालक और परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान

हादसे में जिन यात्रियों की मौत हुई है, उनमें गोविंद बल्लभ पुत्र कुलमणि मठपाल (80 वर्ष), पार्वती देवी पत्नी गोविंद बल्लभ (75 वर्ष), नंदन सिंह सेवानिवृत्त सूबेदार पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी (65 वर्ष), तारा देवी पत्नी महेश चंद्र (50 वर्ष), गणेश पुत्र भीम बहादुर (25 वर्ष), उमेश (25 वर्ष) शामिल हैं। एक अन्य मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल यात्रियों में नंदा बल्लभ (50 वर्ष), राकेश कुमार (55 वर्ष), नंदा देवी (40 वर्ष), हंसी सती (36 वर्ष), मोहित सती (16 वर्ष), बुद्धिबल्लभ भगत (58 वर्ष), हरीश चंद्र (62 वर्ष), भूपेंद्र सिंह अधिकारी (64 वर्ष), जितेंद्र रेखाड़ी (37 वर्ष), बस चालक नवीन चंद्र तिवारी (55 वर्ष), हिमांशु पालीवाल (17 वर्ष) और प्रकाश चंद्र (43 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन राहत और उपचार कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    TAGGED:अल्मोड़ा बस हादसाअल्मोड़ा समाचारउत्तराखंड दुर्घटना समाचारउत्तराखंड सड़क दुर्घटनाकेएमओयू बस दुर्घटनाखाई में गिरी बसपुष्कर सिंह धामीसल्ट तहसील हादसा
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिला
    Next Article नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, महिला पुलिसकर्मियों को म‍िलेगी स्कूटी और मोबाइल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सैलरी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के इन कर्मचारियों की रुक सकती है सैलरी, 31 जनवरी तक है मौका; जानें डिटेल

    उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में सख्ती का बड़ा फैसला सामने आया है। डीजीपी मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि जो…

    6 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    टिहरी गढ़वाल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव, मुख्यमंत्री ने विकास और सुशासन का दिया संदेश

    टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छाम, थौलधार (टिहरी गढ़वाल) में सांस्कृतिक विकास समिति…

    4 Min Read
    श्रीमद् भागवत कथा
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने डोईवाला में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोईवाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस धार्मिक आयोजन का…

    2 Min Read
    हलवारा एयरपोर्ट
    पंजाबराज्य

    पंजाब के मुख्यमंत्री ने हलवारा एयरपोर्ट का नामकरण शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर करने की अपील की

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना के हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन के उद्घाटन के…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 7 यात्रियों की मौत
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password