jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: टिहरी गढ़वाल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव, मुख्यमंत्री ने विकास और सुशासन का दिया संदेश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टिहरी गढ़वाल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव, मुख्यमंत्री ने विकास और सुशासन का दिया संदेश
उत्तराखंडराज्य

टिहरी गढ़वाल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव, मुख्यमंत्री ने विकास और सुशासन का दिया संदेश

Tripty Srivastava
Last updated: January 11, 2026 7:07 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छाम, थौलधार (टिहरी गढ़वाल) में सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत पंजीकरण कराने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री ने भगवान नागराजा की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का कार्य हो रहा है, जिसमें अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर तथा बद्रीनाथ–केदारनाथ धाम के विकास जैसे ऐतिहासिक कार्य शामिल हैं। राज्य सरकार भी हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर सहित कई परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में विकसित किया जा रहा है और खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना की जा रही है। टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न साहसिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने, स्वरोजगार, होम-स्टे, स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी योजना तथा आयुष वेलनेस सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसे बनाए रखने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की गई है तथा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 10 हजार से अधिक सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं और 6 हजार से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। दंगारोधी कानून के तहत दंगाइयों से क्षति की भरपाई की जाएगी। सरकार प्रदेश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी दृढ़ता से कार्य करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने स्व. अंकिता भंडारी प्रकरण पर कहा कि राज्य सरकार पहले भी उनके परिवार के साथ थी और आगे भी उनके साथ खड़ी रहेगी। एसआईटी की गहन जांच के आधार पर न्यायालय द्वारा तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। माता-पिता की सीबीआई जांच की मांग पर सरकार ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए हर स्तर पर सहयोग किया है।

विधायक प्रीतम सिंह पंवार एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं और यूसीसी व नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

इस अवसर पर थौलधार ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र भंडारी, पूर्व प्रमुख ज्योत सिंह बिष्ट, संजय नेगी, विनोद उनियाल, ब्लॉक भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article केंद्रीय बजट 2026–27 से पहले उत्तराखण्ड ने मजबूती से रखी विकास की प्राथमिकताएं
Next Article वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण भारत को मिलेगी नई दिशा: भाजपा कार्यशाला में मंथन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

Mayawati Angry on Congress : मायावती का फूटा गुस्सा… बसपा को लेकर बड़ी बात…

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर पार्टियां एक्शन मोड में आ गईं हैं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस…

3 Min Read
हरियाणा

हरियाणा में रैपर बादशाह के गाने ‘टटिहरी’ पर विवाद, महिला आयोग ने भेजा समन

जींद। हरियाणा में मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अपने नए हरियाणवी गाने ‘टटिहरी’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं।…

2 Min Read
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार की बड़ी राहत: गंभीर बीमार महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हर महीने पेंशन ले रही महिलाओं को बड़ी राहत दी है।…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

नई टिहरी में ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन’ पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन

नई टिहरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून के तत्वावधान में बुधवार को जिला…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: टिहरी गढ़वाल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव, मुख्यमंत्री ने विकास और सुशासन का दिया संदेश
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password