jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: संत रविदास जयंती पर भाजपा उत्तराखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » संत रविदास जयंती पर भाजपा उत्तराखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंडराज्य

संत रविदास जयंती पर भाजपा उत्तराखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Raj Kumar
Last updated: February 1, 2026 8:14 am
Raj Kumar
Share
संत रविदास जयंती
SHARE

देहरादून। संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी भाजपा उत्तराखंड अनुसूचित मोर्चा हरीश मेवा फरोस एवं प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं समानता, एकता और एक परमेश्वर की भक्ति पर आधारित थीं। उन्होंने समाज से छुआछूत, जातिगत भेदभाव और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया तथा बिना किसी पूर्वाग्रह के ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाया।

वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने अपनी रचनाओं में जनसाधारण की ब्रज भाषा का प्रयोग किया, साथ ही अवधी, राजस्थानी, खड़ी बोली और रेख्ता (उर्दू-फारसी) शब्दों का भी समावेश किया। संत रविदास जी के लगभग 40 पद सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ ‘गुरुग्रंथ साहिब’ में भी सम्मिलित हैं। संत रविदास, वैष्णव भक्तिधारा के महान संत स्वामी रामानंदाचार्य के शिष्य तथा संत कबीर के समकालीन और गुरुभाई माने जाते हैं।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बालवीर घुनियाल ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के सभी जिलों में 31 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक पूजन-दर्शन एवं संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व विधायक देशराज, विशाल मुख्य, पूर्व मंत्री खजान दास, सुमेर चंद रवि, जयपाल, महामंत्री विनोद कुमार लक्खा, अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान, प्रदेश मीडिया संयोजक रणजीत सिंह जाखी, विशाल बिरला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
— प्रदेश मीडिया प्रभारी
अनुसूचित मोर्चा, भाजपा उत्तराखंड

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article विद्या समीक्षा केन्द्र विद्या समीक्षा केन्द्र: डिजिटल निगरानी और नवाचार से उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार
    Next Article स्पेशल कंपोनेंट प्रशिक्षण शिविर स्पेशल कंपोनेंट प्रशिक्षण शिविर: 48 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हरियाली और परंपरा का त्योहार

    छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हरियाली और परंपरा का त्योहार, दुल्हन की तरह सजा मुख्यमंत्री निवास रायपुर, 24 जुलाई…

    3 Min Read
    Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबर

    मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात

    नोएडा मीडिया क्लब के विकास में एक और मील का पत्थर जोड़ने का प्रयास करते हुए आज नोएडा प्रेस क्लब…

    1 Min Read
    हरियाणा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की

    भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी…

    1 Min Read
    बरेली सिटी मजिस्ट्रेट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड, जांच कमेटी गठित

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर है. बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिन्होंने नाराजगी जताते हुए गणतंत्र दिवस…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: संत रविदास जयंती पर भाजपा उत्तराखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password