jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: धामी कैबिनेट के दो बड़े फैसले: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल, शहीदों को गांव में मिलेगा सम्मान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » धामी कैबिनेट के दो बड़े फैसले: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल, शहीदों को गांव में मिलेगा सम्मान
उत्तराखंडराज्य

धामी कैबिनेट के दो बड़े फैसले: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल, शहीदों को गांव में मिलेगा सम्मान

News Desk
Last updated: August 26, 2026 8:12 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: धामी कैबिनेट ने अग्निवीरों के भविष्य और राज्य के वीर शहीदों के सम्मान से जुड़े दो अहम फैसलों पर मुहर लगाई है. उत्तराखंड में अब सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को रोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए अग्निवीर रोजगार सेल बनाया जाएगा. साथ ही शहीद सैनिकों की प्रतिमाएं उनके पैतृक गांवों में स्थापित की जाएंगी.

Contents
About The AuthorNews Desk

उत्तराखंड सरकार ने अग्निवीरों के सेवामुक्त होने के बाद उनके भविष्य को लेकर एक अहम पहल की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. सरकार का कहना है कि यह सेल अग्निवीरों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और संस्थानों में उपलब्ध संभावनाओं से जोड़ने का काम करेगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से साझा की. उन्होंने कहा उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल गठित करने का निर्णय लिया गया है. सरकार का यह कदम उन युवाओं के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है, जिन्होंने भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की है.

रोजगार के साथ सरकारी योजनाओं से भी जोड़ने की तैयारी: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है. यहां से बड़ी संख्या में युवा अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे में जब अग्निवीर अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी करके वापस लौटेंगे तो उनके रोजगार और भविष्य को लेकर पहले से तैयारी करना जरूरी है.

गणेश जोशी ने बताया मुख्यमंत्री धामी ने अग्निवीरों की इस चिंता को ध्यान में रखते हुए अग्निवीर सेल यानी प्रकोष्ठ बनाने की कवायद शुरू की. अब कैबिनेट ने इसे औपचारिक मंजूरी दे दी है. इस सेल के माध्यम से सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को केवल रोजगार उपलब्ध कराने पर ही फोकस नहीं होगा, बल्कि उनकी योग्यता और प्रशिक्षण का किस तरह बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पर भी काम किया जाएगा. सैनिक कल्याण मंत्री के मुताबिक, अग्निवीरों को सरकार की विभिन्न योजनाओं में किस तरह शामिल किया जाए, उन्हें किन विभागों और संस्थानों में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. उनकी क्षमताओं का राज्य के विकास में किस तरह उपयोग किया जा सकता है, इसके लिए विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी. इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय भी स्थापित किया जाएगा.

शहीदों के गांव में लगेगी प्रतिमा: कैबिनेट बैठक में सैनिकों और शहीदों के सम्मान से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया. सरकार ने निर्णय लिया है कि अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं उनके पैतृक गांवों में स्थापित की जाएंगी. सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया उत्तराखंड में हर साल बड़ी संख्या में सैनिक देश की सेवा करते हुए शहीद होते हैं. ऐसे में लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि प्रत्येक शहीद को उसके पैतृक गांव में सम्मान दिया जाए. वहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए.

गणेश जोशी ने कहा इसी भावना को देखते हुए इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है. सरकार का मानना है कि शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित होने से न केवल उनके परिजनों और ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी उनके बलिदान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने भी इस निर्णय को वीर शहीदों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति बताया है.

सरकार का कहना है कि उत्तराखंड की सैन्य परंपरा और सैनिकों के योगदान को देखते हुए राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा रहा है. कैबिनेट के दोनों फैसलों को उत्तराखंड की सैनिक पृष्ठभूमि से जोड़कर देखा जा रहा है. एक तरफ सरकार ने अग्निवीरों की सेवा अवधि पूरी होने के बाद उनके रोजगार और पुनर्वास को लेकर संस्थागत व्यवस्था बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर शहीद सैनिकों को उनके पैतृक गांव में सम्मान देने की व्यवस्था को मंजूरी देकर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी सामने रखा है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में नए सिरे से बनेगी EV पॉलिसी, दूसरे राज्यों की योजनाओं का होगा अध्ययन
    Next Article धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026 को मिली मंजूरी; गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सीएम नीतीश कुमार
    बिहार

    बिहार में खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती: सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा

    बिहार में खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती: सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, महिलाओं को मिलेगा विशेष आरक्षण पटना,…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से, जनहित के मुद्दों पर सरकार-विपक्ष में होगी बहस

    चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र सोमवार से शुरू होगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली कार्यवाही की शुरुआत चार दिवंगत…

    2 Min Read
    बिहार

    Nitish Kumar Journey Of CM : 7 दिन के ‘CM’ से Nitish कैसे बने बिहार की सियासत के ‘King’

    बिहार में चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है, वहीं राजनीतिक समीकरणों पर भी चर्चा तेज़ है। इसी क्रम…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, 40-50 नए पदाधिकारियों को मिल सकती है जिम्मेदारी

    शिमला। प्रदेश कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: धामी कैबिनेट के दो बड़े फैसले: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल, शहीदों को गांव में मिलेगा सम्मान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password