मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार और दो बाल अपचारी संरक्षण में
नोएडा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, चोरी व स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जुबलियेन्ट पार्क के पास कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल गौतम, नितीश चौहान और रिशू पाण्डेय के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बाल अपचारियों के साथ मिलकर नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल से मोबाइल फोन स्नैचिंग करते थे। पुलिस के अनुसार छीने गए मोबाइल फोन के पार्ट्स अलग-अलग कर उन्हें दिल्ली में बेच दिया जाता था।
आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या यूपी16ईडब्लू 6051, 22 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं। मामले में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है।
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

