jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘विश्वविद्यालय गोद लिए गांवों में चलाएं नशामुक्ति अभियान’, हॉस्टलों में नशे पर राज्यपाल ने जताई चिंता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘विश्वविद्यालय गोद लिए गांवों में चलाएं नशामुक्ति अभियान’, हॉस्टलों में नशे पर राज्यपाल ने जताई चिंता
उत्तर प्रदेशराज्य

‘विश्वविद्यालय गोद लिए गांवों में चलाएं नशामुक्ति अभियान’, हॉस्टलों में नशे पर राज्यपाल ने जताई चिंता

News Desk
Last updated: August 7, 2026 7:27 am
News Desk
Share
SHARE

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल डीडीयू के दीक्षांत समारोह में गुरुवार को टॉपरों को मेडल देकर विश्वविद्यालय के कार्यों-प्रयासों की सराहना की। इस पर तालियां बजीं और शिक्षकों ने खुले मन से स्वागत भी किया। लेकिन, समारोह खत्म होने से पहले उन्होंने डीडीयू सहित प्रदेश के विश्विद्यालय के हॉस्टलों की जो कहानी बताई, उसने अतिथि से लेकर शिक्षकों के चेहरे पर सिकन के भाव ला लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों में नशे का सामान पहुंच रहा है। जो बेहद चिंता का विषय है। हॉस्टलों में गंदगी, खाने के सामान की गुणवत्ता ठीक न होना यह दर्शा रहा है कि इस पर किसी का ध्यान नहीं है।

Contents
About The AuthorNews Desk

राज्यपाल ने कहा कि वह विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल खुद गईं। खाने की गुणवत्ता अच्छी नहीं दिखी तो खाद्य सुरक्षा विभाग को बुलवाया और सैंपल लेने के निर्देश दिए। सैंपलिंग में कोई खेल न हो सके, इसलिए उन्होंने लखनऊ में भी जांच के लिए सैंपल लिए हैं। दोनों जगहों पर जांच के बाद इसकी रिपोर्ट कुलपति को भेजेंगी। उन्होंने कहा कि ब्वॉयज हॉस्टल में तो भोजन की व्यवस्था नहीं है। टिफिन में आ रहा है और टिफिन में जब भोजन आ सकता है तो कुछ भी आ सकता है। बताया कि जनभवन की टीम ने हॉस्टलों का निरीक्षण कर जो रिपोर्ट सौंपी है, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने तीन माह के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बेटियों की सफलता पर मंथन की जरूरत

कुलाधिपति ने कहा कि इस वर्ष विश्वविद्यालय ने 74,481 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की हैं, जिनमें दो-तिहाई से अधिक छात्राएं हैं। स्वर्ण पदकों और उपाधियों में बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, उच्च शिक्षा में उनके बढ़ते योगदान का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बेटों और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर मिल रहे हैं। इसके बावजूद बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही हैं। यह केवल उपलब्धि का विषय नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा जगत के लिए गंभीर मंथन का विषय है कि बेटियों की सफलता के पीछे कौन-कौन से कारक काम कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि बेटियां देखने में भले ही कमजोर लगती हों, लेकिन मानसिक रूप से अत्यंत सशक्त होती हैं। यही कारण है कि वे शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

युवा नौकरी देने वाले बनें : वीके सारस्वत

समारोह के मुख्य अतिथि पद्मभूषण डॉ. वीके सारस्वत ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और नए प्रयोग करने की बात कही। कहा कि डिग्री मिल गई, अब यहां से असली यात्रा शुरू होती है। ऐसे में केवल डिग्री हासिल करने वाले छात्र न बनें, बल्कि विकसित भारत के निर्माण के वास्तविक शिल्पकार बनें। युवाओं को केवल नौकरी पाने तक अपनी सोच सीमित नहीं रखनी चाहिए, उन्हें नौकरी देने वाला बनना चाहिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बुलंदशहर SSP ने लिया सख्त एक्शन: 5 पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित
    Next Article कांवड़ यात्रा पर CM योगी बोले- यह समरसता का महापर्व; उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस से कार्रवाई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    बिहार चुनाव में गरमाया माहौल: पीएम मोदी पर अपशब्द को लेकर भाजपा का हल्लाबोल

    बिहार चुनाव में गरमाया माहौल: पीएम मोदी पर अपशब्द को लेकर भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस नेता ने मांगी माफी पटना/दरभंगा,…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब मंत्री हरजोत बैंस की कनाडा यात्रा पर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

    पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के कनाडा दौरे को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आज से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की होगी शुरुआत, 23 जिलों में फ्री राशन के साथ मिलेगा ज्वार और बाजरा

    लखनऊ। यूपी में जनवरी महीने के फ्री राशन वितरण की डेट आ गई। प्रदेशभर में कार्डधारकों 8 जनवरी से 28…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 25 साल बाद लौटेगी लॉटरी! सरकार ने बिक्री के लिए ई-टेंडर किया जारी

    शिमला। हिमाचल में करीब 25 साल से बंद लॉटरी व्यवस्था को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘विश्वविद्यालय गोद लिए गांवों में चलाएं नशामुक्ति अभियान’, हॉस्टलों में नशे पर राज्यपाल ने जताई चिंता
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password