jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: करनाल: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी योजनाओं पर विशेष अनुदान – एडीसी योगेश मेहता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » करनाल: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी योजनाओं पर विशेष अनुदान – एडीसी योगेश मेहता
राज्यहरियाणा

करनाल: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी योजनाओं पर विशेष अनुदान – एडीसी योगेश मेहता

Tripty Srivastava
Last updated: January 8, 2026 4:17 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

करनाल में अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बागवानी क्षेत्र को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए सब्जी उत्पादन, मशरूम खेती और आधुनिक तकनीक आधारित खेती पर विशेष अनुदान योजनाएं लागू की गई हैं, जिनके तहत किसानों को आकर्षक आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

एडीसी योगेश मेहता ने बताया कि

  • सब्जी उत्पादन पर किसानों को 15,000 से 25,500 रुपये प्रति एकड़ तक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
  • बांस आधारित सब्जी उत्पादन के लिए 31,250 से 53,125 रुपये तक की सहायता उपलब्ध है।
  • आयरन स्टेकिंग तकनीक अपनाने पर किसानों को 70,500 से 1,19,850 रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।
  • प्लास्टिक मल्चिंग के लिए 2 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

इसके साथ ही मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से

  • मशरूम झोपड़ी निर्माण पर 22,500 से 25,500 रुपये,
  • मशरूम ट्रे पर 15,000 से 25,500 रुपये प्रति किसान तक की सहायता दी जा रही है।
    इसके अलावा, बागवानी मशीनरी व उपकरणों की खरीद पर किसानों को लागत मूल्य का 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला बागवानी अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित इन योजनाओं का लाभ उठाकर जिले के किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उन्नत और लाभकारी खेती की ओर बढ़ रहे हैं। विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग से किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर बागवानी फसलों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर पहले आओ–पहले पाओ की तर्ज पर अनुदान दिया जाएगा। योजना के तहत एक किसान अधिकतम 5 एकड़ तक सब्जी फसलों पर अनुदान का लाभ उठा सकता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जमीन पर कब्जा करने वालों को जेल में डालें, जनता दर्शन में अफसरों से बोले सीएम योगी
Next Article हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी 2 रुपए यूनिट बिजली, DHBVN ने जारी किया नया रियायती टैरिफ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार

Nitish Kumar Journey Of CM : 7 दिन के ‘CM’ से Nitish कैसे बने बिहार की सियासत के ‘King’

बिहार में चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है, वहीं राजनीतिक समीकरणों पर भी चर्चा तेज़ है। इसी क्रम…

5 Min Read
उत्तराखंड
उत्तराखंड

उत्तराखंड: दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह, ₹20 में मिलेगा खाना

उत्तराखंड: दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह, ₹20 में मिलेगा खाना देहरादून, 24 जुलाई…

3 Min Read
उत्तराखंड

उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी

उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी देहरादून, 18 अगस्त 2025 – उत्तराखंड की कैबिनेट ने गवाहों…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — “अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग”, 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर प्रीमियर, नोएडा एक्सटेंशन

ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — "अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग", 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: करनाल: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी योजनाओं पर विशेष अनुदान – एडीसी योगेश मेहता
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password