jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: त्योहारों पर मस्तैद रहेगी UP Police , शाम छह बजे के बाद सायरन बजाकर गश्त करेंगी यूपी-112 के वाहन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » त्योहारों पर मस्तैद रहेगी UP Police , शाम छह बजे के बाद सायरन बजाकर गश्त करेंगी यूपी-112 के वाहन
उत्तर प्रदेशराज्य

त्योहारों पर मस्तैद रहेगी UP Police , शाम छह बजे के बाद सायरन बजाकर गश्त करेंगी यूपी-112 के वाहन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 1, 2026 7:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ, विशेष संवाददाता। त्योहारों को देखते हुए यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण सख्त नजर आए। डीजीपी ने दीपावली पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने शनिवार को वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज व छठ पूजा पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों को बाजारों में नियमित फुट पेट्रोलिंग का निर्देश दिया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

डीजीपी ने कहा कि प्रमुख बाजारों व मार्गों पर पुलिस की उपस्थिति नजर आए। शाम छह-सात बजे के बाद नियमित अंतराल पर पुलिस सायरन बजार अपनी मौजूदगी का एहसास भी कराए। हर क्षेत्र में होने वाली घटनाओं का विश्लेषण कर उसके अनुरूप पुलिस बल तैनात किया जाए। फुट पेट्रोलिंग के दौरान अधिकारियों को स्थानीय दुकानदारों व लोगों से संवाद करने तथा उसकी वास्तविक समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश भी दिया।

गांव-मोहल्लों में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण पर सतर्कता बरतें

डीजीपी ने कहा कि सभी संवेदनशीलता क्षेत्रों व आपराधिक घटनाओं के लिहाज से चिह्नित हाट स्पॉट पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। बीट आरक्षी अपने क्षेत्र के गांवों व मोहल्लों में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण तथा तस्करी को लेकर खास सतर्कता बरतें। डीजीपी ने त्योहारों पर बेहतर यातायात प्रबंधन तथा जाम की समस्या के दृष्टिगत ट्रैफिक ड्यूटी का पुनर्गठन करने का निर्देश भी दिया। कहा कि प्रमुख मार्गों , बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाए।

अलग स्थानों पर लगाई जाए पटाखों की बाजार

उन्होंने पटाखा बाजार की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकानें खुले व सुरक्षित स्थानों पर तथा मुख्य बाजार से अलग निर्धारित स्थानों पर लगाई जाए। बिना अस्थायी लाइसेंस के कहीं कोई दुकान न लगे और दुकानों पर पानी, रेत व अग्निशमन यंत्र सहित आवश्यक सुरक्षा प्रबंध अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। प्रदेश में सभी अस्थायी पटाखा दुकानों तथा गोदामों की जल्द सघन जांच कराने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया। पिछले वर्षों में हुई घटनाओं की समीक्षा करते हुए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराए जाए। अग्निशमन विभाग के कार्मियों को अलर्ट रखा जाए।

तस्करों के नेटवर्क को गहनता से खंगाला जाए

बैठक में एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि विवेचना व पुलिस कार्रवाई को केवल घटना के अनावरण तक सीमित न रखा जाए बल्कि संलिप्त गैंग के पूरे नेटवर्क, उसके विस्तार व अंतर-जनपदीय संबंधों की गहनता से जांच की जाए। मादक पदार्थों व असलहा तस्करों के पूरे नेटवर्क को गहनता से खंगाला जाए और कठोर कार्रवाई की जाए। किसी गिरोह के व्यापक नेटवर्क की जानकारी एसटीएफ से साझा की जाए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी के सभी ERO ऑफिस के कंप्यूटर सहायकों की ID होगी बंद, EC का बड़ा एक्शन
    Next Article सभी जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी ने योजना शुरू की; विदेश में नौकरी के लिए भाषा प्रशिक्षण भी मिलेगा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिजली कटौती
    उत्तर प्रदेश

    बिजली कटौती पर AAP का हल्लाबोल | योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन

    बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी हल्लाबोल प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा श्रम बोर्ड में 1500 करोड़ की कथित गड़बड़ी की जांच तेज, ए.के. सिंह कमेटी करेगी पुराने रिकॉर्ड की पड़ताल

    चंडीगढ़: हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मामला अब एक बार फिर सुर्खियों में…

    7 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    किरंदुल में इंटक से संबद्ध मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक पहल, कैडर डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    किरंदुल में श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल किरंदुल, अप्रैल 2026 — मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन द्वारा कैडर…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    मांवां धियां सत्कार योजना में लुधियाना अव्वल, पंजाब में 68.9 लाख लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन

    चंडीगढ़: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की माँवां धियां सत्कार योजना के तहत लुधियाना सबसे अधिक लाभार्थियों वाला ज़िला…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: त्योहारों पर मस्तैद रहेगी UP Police , शाम छह बजे के बाद सायरन बजाकर गश्त करेंगी यूपी-112 के वाहन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password