jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सभी जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी ने योजना शुरू की; विदेश में नौकरी के लिए भाषा प्रशिक्षण भी मिलेगा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सभी जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी ने योजना शुरू की; विदेश में नौकरी के लिए भाषा प्रशिक्षण भी मिलेगा
उत्तर प्रदेशराज्य

सभी जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी ने योजना शुरू की; विदेश में नौकरी के लिए भाषा प्रशिक्षण भी मिलेगा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 1, 2026 7:28 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने बड़ी घोषणा की। सीएम योगी ने कहा, प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल एवं रोजगार जोन स्थापित किए जाएंगे जो युवाओं को उद्योग उन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे। सीएम योगी ने कहा कि यह पहल पांच जिलों-गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी एवं गौतमबुद्ध नगर में शुरू की गई है, जबकि सभी 18 मंडलीय मुख्यालयों में केंद्र स्थापित करने के लिए धन पहले ही निर्धारित किया जा चुका है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम योगी ने कहा कि सरकार धन उपलब्ध कराएगी और स्थानीय अधिकारी इन केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराएंगे जिसे उद्योगों और अन्य संस्थानों के साथ साझीदारी में विकसित किया जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर में टाटा के साथ मिलकर एक बड़ा केंद्र स्थापित कर रहा है, जबकि गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण भी इस पहल में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा, हम धीरे धीरे इस पहल का सभी 75 जिलों में विस्तार करेंगे। रोजगार तलाश रहा कोई भी व्यक्ति चाहे वह युवा हो या अधेड़ उम्र का व्यक्ति हो, इन केंद्रों से संपर्क कर सकता है जो उनके लिए अवसर सुलभ कराएगा।

नौकरी तलाश रहे युवाओं का कराएंगे रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केंद्र नौकरी तलाश रहे लोगों का पंजीकरण करेंगे, उनकी रुचि, शैक्षणिक योग्यता आदि का आकलन करेंगे, उन्हें प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे और फिर फैक्टरियों, संस्थानों और अन्य कार्यस्थलों पर उन्हें नौकरी दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि विदेश में काम करने की आकांक्षा रखने वाले अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य देशों में आवश्यक भाषा और कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने कौशल विकास कार्यक्रमों में उद्योग की विशेषज्ञता और टेक्नोलॉजी लाने के लिए कई संगठनों के साथ सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

पहले की सरकारों पर भी सीएम योगी ने निशाना साधा

उत्तर प्रदेश की युवा आबादी को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश में देश का सबसे युवा कार्यबल है और इन युवाओं को रोजगार लायक बनाने के लिए इनका कौशल विकास करना आवश्यक है। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पूर्व में माफियाओं के गिरोहों का रोजगार के अवसरों पर नियंत्रण था और युवा लोग रोजगार से वंचित रह जाते थे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सीधी सरकारी नौकरियां दीं।

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समाज को बांटने वाली ताकतों पर प्रहार करते हुये कहा कि राष्ट्रीय एकता को तब खतरा होता है, जब हम जाति, क्षेत्र के नाम पर बंटते और कमजोर होते हैं। योगी ने कहा, ‘जब शरीर की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है, तब बीमारी होती है। जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद वही बीमारी है, जो समाज की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती है और फिर आक्रांताओं को हमला करने के लिए आमंत्रित करती हैं। लौह पुरुष का अनुयायी वही हो सकता है जो भारत की एकता, सुरक्षा को सर्वोपरि रखता है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्ना को आदर्श मानने, समाज को बांटने वाले विभाजनकारी लोग वल्लभ भाई पटेल के सच्चे अनुयायी नहीं हो सकते।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article त्योहारों पर मस्तैद रहेगी UP Police , शाम छह बजे के बाद सायरन बजाकर गश्त करेंगी यूपी-112 के वाहन
    Next Article राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी सौगात: PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद सोसायटी में बड़ा हादसा टला, फाल्स सीलिंग गिरने से महिला गार्ड घायल

    गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी के टावर-11 की लाबी में रविवार को फाल्स सीलिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    ‘चाय में भी जाति और राजनीति ढूंढ ली’, राहुल गांधी पर CM धामी का तीखा हमला

    खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा दौरे के दौरान एक स्थानीय दुकान पर आम लोगों के साथ…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ताकत दिखाने लखनऊ आ रहे हैं जयंत चौधरी, ब्राह्मणों के साथ ऊंची जातियों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश

    लखनऊ। 'चवन्नी और चीनी' पर अखिलेश यादव और जयन्त चौधरी के बीच बयानों के तीर चलने के बीच 30 अगस्त को…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर कदम, देहरादून में आयुष्मान जागरूकता अभियान

    देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड द्वारा आयुष्मान भारत योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत देहरादून जनपद के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सभी जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी ने योजना शुरू की; विदेश में नौकरी के लिए भाषा प्रशिक्षण भी मिलेगा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password