jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एमसीडी स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: AAP पार्षदों ने अवैध निर्माण और पीजी का मुद्दा उठाया, विपक्ष ने दिए कड़े निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एमसीडी स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: AAP पार्षदों ने अवैध निर्माण और पीजी का मुद्दा उठाया, विपक्ष ने दिए कड़े निर्देश
दिल्लीराज्य

एमसीडी स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: AAP पार्षदों ने अवैध निर्माण और पीजी का मुद्दा उठाया, विपक्ष ने दिए कड़े निर्देश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 10:36 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के स्थायी समिति सदस्यों ने एमसीडी मुख्यालय में गुरुवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में अवैध निर्माण, अवैध तरीके से संचालित पीजी, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और सौंदर्यीकरण से जुड़े मुद्दे उठाए. आप पार्षदों ने आरोप लगाया कि एमसीडी में नियमों की अनदेखी और अव्यवस्था का खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है. उनका कहना था कि शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध निर्माण की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर आम निवासियों को परेशान किया जा रहा है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

AAP पार्षदों ने उठाए अवैध निर्माण, PG के मुद्दे

बैठक में एमसीडी नेता नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने मांग रखी कि जनहित से जुड़े मामलों में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए. उन्होंने अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत संचालित किए जा रहे पीजी के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही दिल्ली में सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

आप पार्षदों ने कहा कि स्थायी समिति की बैठकों में जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा. अवैध निर्माण और पीजी से जुड़े मामलों में कार्रवाई के साथ-साथ दिल्लीवासियों को बेहतर सफाई, स्वास्थ्य और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है.

नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में आज जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और सुझाव रखे. स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.

बैठक में सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों की कमी, अवैध प्ले स्कूल, सड़कों पर अतिक्रमण, बेसहारा पशु, पार्कों के रखरखाव और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुखता से उठाए गए. अध्यक्ष ने सभी जोन के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि पार्षदों द्वारा उठाए गए स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जोन स्तर पर ही समाधान कराया जाए. सत्या शर्मा ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को स्थायी समिति तक लाने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जोन स्तर पर उठाए गए जनहित के मामलों के अनावश्यक रूप से लंबित रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

जर्जर इमारतों का कराया जाएगा सर्वे

बैठक में सभी जोन के उपायुक्तों को जर्जर और असुरक्षित इमारतों का सर्वे कराने के निर्देश भी दिए गए. ऐसी इमारतों की स्थिति की नियमित समीक्षा करने और आवश्यकता के अनुसार नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही न हो.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article किशोरी के बताए कपड़ों के रंग और नाम से हुई पहचान, आस्था कुंज पार्क गैंगरेप का आरोपी आसिफ गिरफ्तार
    Next Article एशियन हॉकी फेडरेशन के न्योते पर जापान दौरे की तैयारी में CM भगवंत मान, विदेश मंत्रालय के फैसले पर टिकी निगाहें
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी तेज, विभागों से मांगा आरक्षित पदों का ब्योरा

    चंडीगढ़। हरियाणा में अग्निवीरों के पहले बैच की चार साल की सैन्य सेवा पूरी होने के साथ ही राज्य सरकार ने…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ बेहद सस्ता, जानें नए नियम की पूरी जानकारी

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान और गोदाम किराये पर लेने-देने वालों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली में बारिश और आंधी को लेकर IMD ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया

    दिल्ली में बारिश और आंधी को लेकर IMD ने 'येलो अलर्ट' जारी किया नई दिल्ली, 8 जुलाई 2025 – भारत…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    “इश्क भी लिखना चाहता हूं, इंकलाब लिखा जाता है”: शहीद भगत सिंह की जयंती पर पीएयू लुधियाना में बोले CM मान

    लुधियाना। आज के दिन शहीद भगत सिंह का जन्म हुआ था, एक इंकलाब एक सोच ने जन्म लिया था। आज…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एमसीडी स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: AAP पार्षदों ने अवैध निर्माण और पीजी का मुद्दा उठाया, विपक्ष ने दिए कड़े निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password