jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: किशोरी के बताए कपड़ों के रंग और नाम से हुई पहचान, आस्था कुंज पार्क गैंगरेप का आरोपी आसिफ गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » किशोरी के बताए कपड़ों के रंग और नाम से हुई पहचान, आस्था कुंज पार्क गैंगरेप का आरोपी आसिफ गिरफ्तार
दिल्ली

किशोरी के बताए कपड़ों के रंग और नाम से हुई पहचान, आस्था कुंज पार्क गैंगरेप का आरोपी आसिफ गिरफ्तार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 10:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

दक्षिणी दिल्ली। आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपितों में शामिल आसिफ पहले पुलिस के लिए मुखबिर के तौर पर काम कर चुका है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

किशोरी ने पुलिस को आरोपितों के हुलिये, कपड़ों के रंग और उनके एक-दूसरे को बुलाने के नाम की जानकारी दी थी। पुलिस ने इसी आधार पर आसिफ की पहचान की।

हुलिये से पुलिस ने की आसिफ पहचान

अमर कॉलोनी थाने में दर्ज एफआइआर के मुताबिक, किशोरी ने घटना के बाद पुलिस को आरोपितों के बारे में अहम जानकारी दी। उसने बताया कि एक आरोपित ने बैंगनी रंग की शर्ट, दूसरे ने काले रंग के कपड़े और तीसरे ने लाल रंग के कपड़े पहने थे। उसने यह भी बताया कि आरोपित एक-दूसरे को किस नाम से बुलाते थे।

पुलिस ने किशोरी की ओर से बताए गए हुलिये के आधार पर आसिफ की पहचान की। जांच में सामने आया कि आसिफ पहले पुलिस के मुखबिर के तौर पर काम कर चुका है।

अमेरिकी नागरिक से लूट में आया नाम

आसिफ का नाम वर्ष 2025 में आस्था कुंज पार्क के पास एक अमेरिकी नागरिक से हुई लूट की घटना में भी आया था। बदमाशों ने अमेरिकी नागरिक पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था।

उस मामले में पुलिस ने रात के समय पार्क में घूमने वाले चार-पांच लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें आसिफ भी शामिल था। हालांकि, उस केस में उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई थी।

पार्क में दोस्त संग बैठी थी किशोरी

एफआईआर के मुताबिक, किशोरी 21 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे शंभू दयाल बाग के पास आस्था कुंज पार्क के गेट नंबर-आठ पर पहुंची थी। उसे इस्कान मंदिर में दर्शन के लिए जाना था। गेट के पास एक बेंच पर वह अपने दोस्त के साथ चिप्स खा रही थी, तभी तीन आरोपित वहां पहुंचे।

आरोप है कि तीनों ने उसके दोस्त को थप्पड़ मारा और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पूछताछ शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया और अपनी मम्मी से बात कराने की बात कही। उसके अनुसार, एक आरोपित ने चाकू और दूसरे ने कमर में पिस्टल दिखाकर डराया।

नर्सरी वाले हिस्से में हुई वारदात

एफआईआर के मुताबिक, दो आरोपित किशोरी को गेट नंबर-आठ के पास नर्सरी वाले हिस्से में ले गए और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद तीसरे आरोपित ने भी दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

वारदात के बाद किशोरी ने पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचाया। उसकी निशानदेही पर एफएसएल रोहिणी और जिला मोबाइल क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

कंडोम और जैविक सामग्री की डीएनए जांच

जांच टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। इनमें उपयोग किए गए कंडोम और जैविक सामग्री भी शामिल हैं। इनकी डीएनए प्रोफाइल तैयार कराई जा रही है।

जांच में इन साक्ष्यों की डीएनए प्रोफाइल आरोपितों की पहचान और वारदात से उनके संबंध की कड़ी जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इन्हें कोर्ट में वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर पेश किया जा सकता है।

सीसीटीवी से जुटाई जा रही और जानकारी 

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपित वारदात से पहले पार्क में कितनी देर से मौजूद थे और वहां किस रास्ते से पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उनके आने-जाने की कड़ी जोड़ी जा रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article वसुंधरा में ठेकेदार की दबंगई: काम अधूरा छोड़कर हड़पे लाखों रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
    Next Article एमसीडी स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: AAP पार्षदों ने अवैध निर्माण और पीजी का मुद्दा उठाया, विपक्ष ने दिए कड़े निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    जम्मू कश्मीरटेकताजा खबरदिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की बाढ़, फर्जी निकलीं ये 10 खबरें

    Fake News: सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फेक न्यूज की बाढ़ सी आ गई है. ये खबरें न…

    5 Min Read
    सीलमपुर
    दिल्ली

    दिल्ली के सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही: 8 लोग रेस्क्यू, कई अब भी मलबे में दबे होने की आशंका

    दिल्ली के सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही: 8 लोग रेस्क्यू, कई अब भी मलबे में दबे होने की आशंका…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में अब हर संपत्ति का बनेगा ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’, सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल 2026

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार भूमि एवं संपत्ति प्रबंधन व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक, पारदर्शी और विवाद-मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    अरविंद केजरीवाल की जमानत पर फिर सुनवाई, ED की याचिका पर दिल्ली HC में आज होगी बहस

    नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में मिली जमानत को…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: किशोरी के बताए कपड़ों के रंग और नाम से हुई पहचान, आस्था कुंज पार्क गैंगरेप का आरोपी आसिफ गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password