jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नेपाल की आपदा से उत्तराखंड अलर्ट, 13 ग्लेशियर झीलों की निगरानी होगी मजबूत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नेपाल की आपदा से उत्तराखंड अलर्ट, 13 ग्लेशियर झीलों की निगरानी होगी मजबूत
उत्तराखंडराज्य

नेपाल की आपदा से उत्तराखंड अलर्ट, 13 ग्लेशियर झीलों की निगरानी होगी मजबूत

News Desk
Last updated: August 28, 2026 7:36 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: नेपाल में आई आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार ने ग्लेशियर झीलों से जुड़े संभावित खतरों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य की 13 संवेदनशील ग्लेशियर झीलों की निगरानी मजबूत करने के साथ अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

Contents
About The AuthorNews Desk

नेपाल में हाल में हुई आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में ग्लेशियर झीलों और उनसे जुड़े संभावित खतरों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशील ग्लेशियर झीलों की नियमित और वैज्ञानिक निगरानी के साथ अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही जरूरत के अनुसार सेंसर, जलस्तर मापक उपकरण और संचार व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा.

उत्तराखंड में फिलहाल 13 ग्लेशियर झीलों को संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है. जिनमें से चार का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है. अब शेष झीलों का चरणबद्ध तरीके से वैज्ञानिक सर्वे और अध्ययन कराया जाएगा. इसी क्रम में जल्द ही चमोली स्थित सरस्वती ताल और उत्तरकाशी स्थित केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल रवाना किया जाएगा. सर्वेक्षण के दौरान झीलों की मौजूदा स्थिति, जलस्तर, आकार में बदलाव, संभावित खतरे के कारकों और डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जाएगा. सरकार का फोकस सिर्फ झीलों की निगरानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संभावित आपदा का असर कम करने के लिए पहले से जरूरी इंतजाम करने पर भी रहेगा.

इसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, संभावित प्रभावित इलाकों का चिन्हांकन, सुरक्षित निकासी मार्ग, स्थानीय चेतावनी तंत्र और राहत-बचाव की तैयारियों को मजबूत किया जाएगा. ग्लेशियर झीलों से रियल टाइम डेटा प्राप्त करने की व्यवस्था विकसित करने के साथ आधुनिक सेंसर और अर्ली वार्निंग उपकरणों की संख्या भी आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जाएगी.

नेपाल की घटना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों के साथ भी तैयारियों की समीक्षा की है. बैठक में ग्लेशियर झीलों के अलावा नदियों के जलस्तर, संवेदनशील स्थलों, अर्ली वार्निंग सिस्टम, संचार व्यवस्था और आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की गई. जिलाधिकारियों को संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी और किसी भी असामान्य गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं.

नदियों और डैम से पानी छोड़ने पर भी नजर: राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने कहा कि उत्तराखंड और नेपाल के पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियां काफी हद तक समान है. ऐसे में नेपाल की घटना से सीख लेते हुए प्रदेश में संभावित जोखिमों को लेकर पहले से तैयारी करना जरूरी है. उन्होंने संवेदनशील स्थलों की लगातार मॉनीटरिंग के साथ डैम और बैराज प्रबंधकों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए. डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति में निचले क्षेत्रों में रहने वाली आबादी को समय रहते अलर्ट करने पर भी जोर दिया गया.

स्थानीय स्तर पर मजबूत होगा अलर्ट सिस्टम: ले. कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (सेवानिवृत्त) ने कहा हर आपदा अपने साथ महत्वपूर्ण सीख लेकर आती है. उन्होंने आपदा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर मौजूद लोगों और प्रशासन की भूमिका को अहम बताते हुए ग्राम प्रधानों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मजबूत एवं त्वरित संचार नेटवर्क तैयार करने पर जोर दिया. सरकार की योजना अब ऐसी व्यवस्था विकसित करने की है, जिसमें ग्लेशियर झील में किसी असामान्य बदलाव से लेकर संभावित खतरे की चेतावनी और प्रभावित आबादी तक सूचना पहुंचाने के बीच का समय न्यूनतम हो, इसके लिए तकनीकी निगरानी के साथ स्थानीय स्तर पर जागरूकता और आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूत किया जाएगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया दुकानदार, बोले- जेपी को बेचने वाली पार्टी BJP को भी बेच देगी
    Next Article उत्तराखंड के विकास को विश्व बैंक का साथ, जल संरक्षण से शिक्षा तक सहयोग पर मंथन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या; जिम से बाहर निकलते ही मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत

    उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान को गोलियों से भूनकर मौत के घाट…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम रेखा गुप्ता ने किया स्वागत, बोलीं- छात्रों के हित सर्वोपरि

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेपर लीक मामलों में केंद्र सरकार द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड खटीमा पहुंचने पर जिलाधिकारी नितिन…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Mayawati Angry on Congress : मायावती का फूटा गुस्सा… बसपा को लेकर बड़ी बात…

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर पार्टियां एक्शन मोड में आ गईं हैं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नेपाल की आपदा से उत्तराखंड अलर्ट, 13 ग्लेशियर झीलों की निगरानी होगी मजबूत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password