jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया दुकानदार, बोले- जेपी को बेचने वाली पार्टी BJP को भी बेच देगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया दुकानदार, बोले- जेपी को बेचने वाली पार्टी BJP को भी बेच देगी
उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया दुकानदार, बोले- जेपी को बेचने वाली पार्टी BJP को भी बेच देगी

News Desk
Last updated: August 28, 2026 7:26 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जय प्रकाश नारायण नेशनल इंफार्मेशन सेंटर (जेपीएनआईसी) को 30 साल की लीज पर देने के योगी सरकार के फैसले पर एक बार फिर सपा प्रमुख ने हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी ने जेपी (जय प्रकाश) नारायण को ही बेच दिया है। जेपीएनआईसी के फैसले में घोटाले का भी आरोप लगाया। कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर जिन अधिकारियों ने जेपीएनआईसी बेचने में बड़ा घोटाला किया है, उनकी भी पूरी जांच होगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार को बदनाम करने के लिए जेपीएनआईसी में भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए। भाजपा सोशलिस्ट मूवमेंट और उनके नाम पर बनी बिल्डिंग के लिए खलनायक है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले किसान बाजार, शाने-अवध, और जनेश्वर मिश्र पार्क के कुछ हिस्से को बेचा गया। अब जेपीएनआईसी बिल्डिंग भी बेच दिया। इसके शिलान्यास के समय जार्ज फर्नांडीज, मोहन सिंह, बृजभूषण तिवारी समेत कई समाजवादी नेता मौजूद थे।

समाजवादी नेताओं ने देखा था सिग्नेचर बिल्डिंग का सपना

उन्होंने कहा कि समाजवादी नेताओं ने जो सपना देखा था, उसी के अनुरूप जेपीएनआईसी सिग्नेचर बिल्डिंग बनाई गई। 18 से 20 एकड़ में बनी इस बिल्डिंग के माध्यम से कोशिश की गई कि जनता को सुविधा मिले। भाजपा सरकार ने जेपीएनआईसी को जितने में बेचा है, उतना पैसा तो तीस साल में उसकी पार्किंग से आ जाएगा। हिसाब लगाया जाए तो 30 साल में 867 करोड़ रुपये सिर्फ पार्किंग से आएगा। इस सरकार ने जेपीएनआईसी 831 करोड़, शाने-अवध 428 करोड़ में बेचा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस की टोल वसूली निजी हाथों में दे दी। एक्सप्रेस वे की रीकारपेटिंग में भ्रष्टाचार किया।

भाजपा को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से चिढ़

कहा कि भाजपा और उनके सुरंगी, अनरजिस्टर्ड, अंडरग्राउंड लोगों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से चिढ़ है।भाजपा सरकार कारोबारियों से मिली हुई है। सरकारी संपत्तियों को बेच रही है। भाजपा गरीबों की जेब से पैसा छीनकर अमीरों की तिजोरियां भर रही हैं। कहा कि भाजपा सरकार नहीं दुकान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली का बड़ा इंजन बड़ी चीजें बेच रहा है और लखनऊ का छोटा इंजन यूपी की छोटी चीजें बेच रहा है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने अपने गठन के समय पर जय प्रकाश नारायण के नाम का प्रयोग किया था। भाजपा के पास अपना कोई नेता नहीं था, वह गठन के समय दिखाना चाहते थे कि समाजवादी विचारधारा पर चलेगें। मैं उस विषय पर नहीं जाना चाहता कि अधिवेशन के लिए सबसे ज्यादा चंदा किसने दिया। जो लोग ‘पी’ से पाकिस्तान की बात करते हैं, उन्हें जानना चाहिए कि भाजपा के गठन के समय चंदा देने वाले के तार वहां से जुड़े थे। उन्होंने नेपाल में आयी बाढ़ में बड़े पैमाने पर लोगों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारों को ऐसी आपदा के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, चार गोलियां आर-पार निकलीं, पांच शरीर में धंसी
    Next Article नेपाल की आपदा से उत्तराखंड अलर्ट, 13 ग्लेशियर झीलों की निगरानी होगी मजबूत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    स्टार्टअप इंडिया
    उत्तर प्रदेशराज्य

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नया दौर लैब सुविधा, मेंटरशिप, टेस्टिंग और नेटवर्किंग…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: श्रमिकों को समय पर वेतन, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना भुगतान

    देहरादून: उत्तराखंड के संगठित और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लाखों श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस जारी, रिवीजन याचिका पर कोर्ट का आदेश

    हाथरस। बूलगढ़ी प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में जिला न्यायालय ने नोटिस जारी किया…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो उपनिरीक्षक निलंबित, पूरा पुलिस स्टाफ लाइन हाजिर

    रुदपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “कानून-व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता” के स्पष्ट संदेश के अनुरूप जनपद उधमसिंहनगर में पुलिस…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया दुकानदार, बोले- जेपी को बेचने वाली पार्टी BJP को भी बेच देगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password