jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड विधानसभा सत्र शुरू: अनुपूरक बजट समेत पटल पर रखे गए 9 विधेयक और 2 अध्यादेश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड विधानसभा सत्र शुरू: अनुपूरक बजट समेत पटल पर रखे गए 9 विधेयक और 2 अध्यादेश
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड विधानसभा सत्र शुरू: अनुपूरक बजट समेत पटल पर रखे गए 9 विधेयक और 2 अध्यादेश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 28, 2026 9:00 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गैरसैंण: ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में मंगलवार को विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र की शुरुआत हुई. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई. पहले दिन की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई. जिसके बाद निधन के निर्देश के तहत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी गई. दोनों नेताओं के निधन पर सदन में शोक व्यक्त किया गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगें पेश कीं. इसके साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े विधेयकों और अध्यादेशों को भी सदन के पटल पर रखा गया. दिनभर की निर्धारित कार्यवाही पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पहले अनुपूरक बजट पेश, फिर विधायी कार्यवाही: विधानसभा सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगें सदन में पेश की गईं. अनुपूरक बजट के जरिए सरकार चालू वित्तीय वर्ष में पहले से स्वीकृत बजट के अतिरिक्त जरूरी खर्चों के लिए सदन से मंजूरी मांगती है. ऐसे में अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रस्तुति पहले दिन की प्रमुख कार्यवाही रही. हालांकि, विधानसभा की जारी कार्यसूची में अनुपूरक बजट की कुल धनराशि का उल्लेख नहीं था. इसके बाद सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े विधेयकों और अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखने की प्रक्रिया आगे बढ़ी. कार्यसूची में इन विषयों के लिए अलग-अलग बिंदु निर्धारित किए गए थे.

सदन के पटल पर रखे गए नौ विधेयक: सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से नौ विधेयक सदन में रखे गये.

सदन की कार्यसूची में शामिल विधेयक इस प्रकार हैं
  • उत्तराखंड सिंचाई जल निकासी विधेयक, 2026
  • उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2026
  • उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना (विकास और विनियमन) (संशोधन) विधेयक, 2026
  • उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) द्वितीय विधेयक, 2026
  • उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2026
  • उत्तराखंड सिविल विधि (संशोधन) विधेयक, 2026
  • उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026
  • उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026
  • उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026

सदन के पटल पर रखे गये दो अध्यादेश: विधेयकों के साथ सरकार की ओर से दो अध्यादेश भी सदन के पटल पर रखे गए. इनमें उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम (संशोधन) अध्यादेश, 2026 और उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2026 शामिल हैं. कार्यसूची के मुताबिक, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की ओर से अल्पसंख्यक शिक्षा से संबंधित अध्यादेश और मुख्यमंत्री की ओर से माल एवं सेवा कर से संबंधित अध्यादेश प्रस्तुत किया जाना था.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड: सीएम धामी ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, ‘विकसित उत्तराखंड 2047’ का रखा रोडमैप
    Next Article 2027 विधानसभा चुनाव: भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में बड़ा पुलिस फेरबदल, अरशिंदर चावला बने जेल महानिदेशक

    चंडीगढ़। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल के केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद प्रदेश सरकार ने जेल…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग में टीमों के बीच कांटे की टक्कर, एरियन्स और विश्वकर्मा शीर्ष पर

    नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में आयोजित चार दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग के पहले चरण के मुकाबलों में खिलाड़ियों…

    2 Min Read
    टेकताजा खबरमहाराष्ट्रराष्ट्रीयव्यापार

    तेजी के साथ खुला घरेलू शेयर मार्केट, सेंसेक्स 393 अंक उछला, निफ्टी भी 24,700 के पार, ये शेयर चमके

    निफ्टी फार्मा इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू…

    2 Min Read
    यूसीसी
    उत्तराखंडराज्य

    एक साल में यूसीसी बना मॉडल कानून, 4.74 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण: सीएम धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू कर देश के अन्य राज्यों को…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड विधानसभा सत्र शुरू: अनुपूरक बजट समेत पटल पर रखे गए 9 विधेयक और 2 अध्यादेश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password