jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड विधानसभा सत्र समाप्त: सीएम धामी ने गिनाए सरकार के काम, 10 हजार नौकरियों और सड़कों के सुधार पर दिया जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड विधानसभा सत्र समाप्त: सीएम धामी ने गिनाए सरकार के काम, 10 हजार नौकरियों और सड़कों के सुधार पर दिया जोर
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड विधानसभा सत्र समाप्त: सीएम धामी ने गिनाए सरकार के काम, 10 हजार नौकरियों और सड़कों के सुधार पर दिया जोर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 29, 2026 8:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीडिया से मुखातिब हुए. मौजूदा सरकार के कार्यकाल के आखिरी विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री की इस बातचीत को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम धामी ने अपने संबोधन में युवाओं को रोजगार देने, सरकारी भर्तियों को लगातार जारी रखने, खराब सड़कों को ठीक करने, पहाड़ों से पलायन रोकने और महिलाओं को सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने 10 हजार नौकरियों के लिए तैयार कैलेंडर को पूरा करने का भरोसा दिया और अब तक 35 हजार से अधिक नियुक्तियां किए जाने का जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की एक बड़ी परियोजना, उससे जुड़े पुनर्वास और आर्थिक व्यवस्था को लेकर भी जानकारी दी.

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे भ्रम फैलाने और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं. बातचीत के अंत में धामी ने कविता की पंक्तियां सुनाकर विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि ‘अभी बहुत आगे हमें जाना है…’

10 हजार नौकरियों का कैलेंडर पूरा करने का भरोसा: सीएम धामी ने सरकारी भर्तियों और युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर कहा कि जब उन्हें पहली बार मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली थी, तब उन्होंने खाली पदों को ईमानदारी से भरने का संकल्प लिया था. सरकार ने 10 हजार नौकरियों के लिए जो कैलेंडर तैयार किया है, उसे पूरी तरह पूरा किया जाएगा.

सीएम पुष्कर धामी ने आगे कहा कि भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी. सीएम धामी के मुताबिक, जिस तरह चारधाम यात्रा का सिलसिला चलता रहता है, उसी तरह प्रदेश में सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया भी बिना रुके आगे बढ़ती रहेगी. उन्होंने 35 हजार से अधिक नियुक्तियां किए जाने का भी जिक्र किया.

चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देना उत्तराखंड की राजनीति का महत्वपूर्ण मुद्दा है. सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा करने की मांग लंबे समय से उठती रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री का 10 हजार नौकरियों के कैलेंडर को पूरा करने का भरोसा युवाओं के लिए अहम है.

हालांकि, इस बातचीत में उन्होंने कैलेंडर में शामिल पदों, विभागवार रिक्तियों और भर्ती पूरी होने की विस्तृत समयसीमा का ब्योरा नहीं दिया. मुख्यमंत्री ने इतना स्पष्ट किया कि रोजगार और नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और सरकार इस दिशा में काम करती रहेगी.

खराब सड़कों को ठीक करना प्राथमिकता, अधिकारियों को भेजते हैं तस्वीरें: सीएम धामी ने प्रदेश में सड़कों की स्थिति को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि खराब सड़कों को ठीक करना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है. उन्होंने ने बताया कि कई बार मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी कोई सड़क तुरंत ठीक नहीं हो पाती है, तो वो इस बारे में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखते हैं.

उन्होंने कहा कि खराब सड़क दिखाई देने पर वो उसकी तस्वीर खींचकर संबंधित अधिकारी को भेज देते हैं. ताकि, समस्या पर ध्यान दिया जा सके और मरम्मत का काम आगे बढ़े. उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से सीधे जुड़ी हैं. गांवों से शहरों तक पहुंच, मरीजों को अस्पताल ले जाना, बच्चों की पढ़ाई और स्थानीय कारोबार जैसी कई गतिविधियां सड़क संपर्क पर निर्भर करती हैं.

बरसात के दौरान सड़कों को नुकसान पहुंचने और मरम्मत में देरी होने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यह काम लगातार जारी रहना चाहिए और खराब सड़कों को ठीक किया जाना जरूरी है. उनका कहना था कि इस काम को लेकर उन्हें कोई झिझक नहीं है और वह संबंधित अधिकारियों को सीधे जानकारी देते हैं.

बड़ी राष्ट्रीय परियोजना पर पुनर्वास और फंडिंग का पूरा हिसाब: सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय महत्व की एक बड़ी परियोजना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इस परियोजना में बड़े स्तर पर पुनर्वास किया जाना है और इसमें उत्तराखंड का हिस्सा अपेक्षाकृत ज्यादा है.

सीएम धामी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़ी इस परियोजना को लेकर पांच राज्यों के बीच समझौता यानी एमओयू हुआ है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने स्पष्ट किया है कि उसे पानी की जरूरत नहीं है, इसलिए वह पानी नहीं ले रहा है. उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत बनने वाले बड़े बिजली प्रोजेक्ट पर तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च होने का अनुमान है. इससे बनने वाली बिजली उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, दोनों को मिलेगी.

सीएम के मुताबिक, चूंकि हिमाचल प्रदेश को पानी की जरूरत नहीं है और वो निर्माण कार्य में पैसा नहीं दे रहा है, इसलिए जिन राज्यों को उसके हिस्से का पानी मिलेगा, वे करीब 1,500 करोड़ रुपए का भुगतान करेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सिंचाई और पीने के पानी की जरूरत है. इसी को देखते हुए भारत सरकार की ओर से बिना ब्याज वाला शासकीय ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की बात कही गई है.

परियोजना के पुनर्वास से जुड़े सवाल पर सीएम धामी ने माना कि जमीन को लेकर कुछ व्यावहारिक समस्याएं हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि सभी संबंधित लोगों और हितधारकों से बातचीत की जाएगी और उनकी सहमति के साथ परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा. धामी ने इस परियोजना को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए कहा कि सरकार इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएगी.

पलायन रोकना, महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी ने उत्तराखंड के समग्र विकास को लेकर अपना विजन भी दोहराया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. धामी ने पहाड़ों में पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को सशक्त बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया.

उत्तराखंड में पलायन लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रहा है. रोजगार और बेहतर सुविधाओं की तलाश में लोगों का पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाना सरकारों के सामने लगातार सवाल खड़े करता रहा है. सीएम धामी ने अपने बयान में रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को विकास की दिशा में अहम बताया. चुनाव से पहले इन प्राथमिकताओं को दोहराकर मुख्यमंत्री ने सरकार के विकास संबंधी एजेंडे को सामने रखा.

कांग्रेस पर हमला, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप: विकास और रोजगार की बात करने के साथ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेताओं का रवैया राजनीति से प्रेरित हो गया है और वे हर मुद्दे पर भ्रम फैलाने व अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं.

सीएम धामी ने विपक्ष की तुलना पानी के बिना मछली से करते हुए कहा कि कुछ नेता सत्ता के बिना नहीं रह पा रहे हैं. उन्होंने विपक्ष की निराशा और हताशा का भी जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि की अपनी अलग पहचान, परंपराएं और व्यवहार हैं.

उनके मुताबिक, विपक्षी नेता राजनीतिक लाभ के लिए अमर्यादित भाषा और भ्रामक बयानों का इस्तेमाल करते हैं. सीएम धामी ने राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कुछ नेता उत्तराखंड के लोगों के मान-सम्मान को नजरअंदाज कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब जानती है और आने वाले समय में भी नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी.

कविता सुनाकर दिया संदेश- अभी बहुत आगे हमें जाना है: अपनी बातचीत के अंत में सीएम धामी ने कविता सुनाकर प्रदेश के विकास को लेकर संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. रोजगार, सड़क, पलायन और महिलाओं के सशक्तीकरण जैसे मुद्दों को गिनाने के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी कविता के जरिए जनता के विश्वास और आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया.

उन्होंने कहा-

देवभूमि का आशीर्वाद लिए, सांसों में शंखनाद लिए, हमें मिलकर कदम बढ़ाना है, हमें मिलकर चलते जाना है,

अभी बहुत आगे हमें जाना है, अभी बहुत आगे हमें जाना है. जन-जन का विश्वास लिए, आंखों में नौ आकाश लिए.

हमें सूरज नया उगाना है, हमें सूरज नया उगाना है, अभी बहुत आगे हमें जाना है, अभी बहुत आगे हमें जाना है.

सीएम धामी की इस कविता में देवभूमि के आशीर्वाद, जनता के विश्वास और प्रदेश को आगे ले जाने का संदेश था. मौजूदा सरकार के कार्यकाल के आखिरी विधानसभा सत्र के बाद रोजगार, सड़क, पलायन और विकास पर जोर देने के साथ कविता सुनाकर धामी ने अपने संबोधन का समापन किया. अब चुनाव से पहले सरकार की इन प्राथमिकताओं पर कितना काम जमीन पर दिखाई देता है और विपक्ष इन दावों पर क्या सवाल उठाता है, यह आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल रहेगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी चुनाव 2027 की कमान संभालेंगे अमित शाह, 30 अक्टूबर को लखनऊ में BJP का महामंथन
    Next Article उत्तराखंड के वोकल फॉर लोकल अभियान को रफ्तार: ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ से जुड़े 13 जिलों के 46 खास उत्पाद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज, उपभोक्ताओं को अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक

    गाजियाबाद। नकली, मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने जागरूकता अभियान शुरू किया है।…

    2 Min Read
    नितिन नबीन
    राज्यहरियाणा

    मोदी के विजय रथ को नई गति देंगे नितिन नबीन: हरियाणा CM

    पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026 को मिली मंजूरी; गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    देहरादून: उत्तराखंड में सहकारिता के क्षेत्र को नई दिशा और व्यापक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण…

    8 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित केशव लाल को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति — आलोक और वीना बने अपर मुख्य सचिव

    राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित केशव लाल को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति — आलोक और वीना बने अपर मुख्य…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड विधानसभा सत्र समाप्त: सीएम धामी ने गिनाए सरकार के काम, 10 हजार नौकरियों और सड़कों के सुधार पर दिया जोर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password