jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, 22 हजार उपनल कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, 22 हजार उपनल कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, 22 हजार उपनल कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत

News Desk
Last updated: August 7, 2026 8:42 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है. सचिवालय में दोपहर 12:30 से शुरू होने जा रही कैबिनेट बैठक में तमाम महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है. हालांकि, ये बैठक आगामी मानसून सत्र के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. क्योंकि बैठक के दौरान विधानसभा मानसून सत्र के तिथियों और स्थान को लेकर चर्चा होने की संभावना है. इसके साथ ही तमाम विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है.

Contents
About The AuthorNews Desk

इसके अलावा, उपनल कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन मामले पर धामी कैबिनेट बड़ा निर्णय ले सकती है. दरअसल कैबिनेट की ओर से उपनल कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिए जाने के मामले को लेकर गठित उप समिति ने उपनल कर्मचारी को 1 मार्च 2026 से मिलेगा समान कार्य समान वेतन का लाभ देने का फैसला लिया है. साथ ही 15 अक्टूबर 2024 तक विभागों में नियुक्त हुए उपनल कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे, यानी सभी विभागों में तैनात करीब 22 हजार उपनल कर्मचारी को इसका लाभ मिलेगा.

ऐसे में बैठक के दौरान उप समिति की रिपोर्ट पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना है. उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना है. राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद एमबीबीएस के छात्रों को पर्वतीय क्षेत्रों में बॉन्ड के तहत तीन सेवाएं देनी होती है. लेकिन कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद ही एमबीबीएस डॉक्टर्स पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए आवेदन कर देते हैं और पीजी करने चले जाते हैं. जिसके चलते डॉक्टर की कमी बरकरार रहती है.

इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को कम से कम 3 साल तक अपनी सेवाएं देनी होगी, उसके बाद ही उन्हें पीजी करने के लिए अनुमति दी जाएगी. इस प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना है. प्रदेश के संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का मामला भी मंत्रिमंडल में सम्मुख रखा जा सकता है. इसके अलावा उपनल कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का मामला कैबिनेट में आ सकता है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव नियुक्त
    Next Article धामी सरकार ने दी 1967 करोड़ की सौगात, 15 GIS आधारित ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    HSSC
    हरियाणा

    HSSC पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अब तक 1,37,533 अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण

    चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जा रही 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों…

    1 Min Read
    यूपी दिवस 2026
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी दिवस 2026: ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की थीम पर मनेगा तीन दिवसीय जनोत्सव, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

    उत्तर प्रदेश प्रतिवर्ष 24 जनवरी को अपनी स्थापना के गौरवशाली दिवस को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाता है।…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रावण शिवरात्रि महोत्सव आज से, लाखों शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

    गाजियाबाद। ऐतिहासिक एवं पौराणिक सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में श्रावण शिवरात्रि महोत्सव की उत्सव भव्य तरीके से मनाया…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हमीरपुर पॉक्सो केस: हाईकोर्ट के जजों में मतभेद के बाद अब चीफ जस्टिस करेंगे तीसरे जज का फैसला

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जजों की खंडपीठ ने हमीरपुर जिले में बुलडोजर कार्रवाई और पाक्सो एक्ट के बहुचर्चित मामले में…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, 22 हजार उपनल कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password