jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: धामी सरकार ने दी 1967 करोड़ की सौगात, 15 GIS आधारित ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » धामी सरकार ने दी 1967 करोड़ की सौगात, 15 GIS आधारित ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी
उत्तराखंडराज्य

धामी सरकार ने दी 1967 करोड़ की सौगात, 15 GIS आधारित ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी

News Desk
Last updated: August 7, 2026 8:45 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास परियोजनाओं के लिए 1967 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित 15 जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित जल-निकासी योजनाओं का है। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के लिए 1960 करोड़ रुपये स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सरकार का मानना है कि जीआईएस आधारित ड्रेनेज प्रणाली विकसित होने से शहरों में जल निकासी की वैज्ञानिक व्यवस्था मजबूत होगी और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के टनकपुर स्थित खेतखेड़ा गांव को शारदा नदी से होने वाले कटाव और बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए 6.82 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत नदी के दाहिने किनारे पर सुरक्षा कार्य किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों की आबादी और कृषि भूमि को सुरक्षा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने स्टाफ कार पार्किंग निर्माण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की है। 70.21 लाख रुपये लागत वाली इस परियोजना के लिए प्रथम किस्त के रूप में 42.12 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन दिया गया है। पार्किंग का निर्माण इंटरलाकिंग टाइल्स से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, 22 हजार उपनल कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
    Next Article हरिद्वार का गुड़ बना वैश्विक ब्रांड, ODOP योजना से किसानों को मिला बड़ा लाभ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यूपी में तैयारी होगी ‘युवा नीति’, CM योगी बोले- नौजवानों की जरूरतों को समझें

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की एकीकृत युवा नीति को सूबे के युवाओं की…

    4 Min Read
    एसवाईएल
    पंजाबराज्यहरियाणा

    एसवाईएल विवाद का समाधान अब अधिकारियों के माध्यम से, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की

    चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से चले आ रहे सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के निर्माण संबंधी विवाद…

    8 Min Read
    दिल्लीपंजाबराजनीतिराष्ट्रीय

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी, आदमपुर एयरबेस पर एयरफोर्स के जांबाजों से की मुलाकात

    पंजाब के जलंधर में आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना के जवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी और उन्होंने बहादुर…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में सीएम सुक्खू का केंद्र पर निशाना, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का विरोध जारी

    कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दाैरान बवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: धामी सरकार ने दी 1967 करोड़ की सौगात, 15 GIS आधारित ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password