jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड अनुपूरक बजट (2026-27): स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के लिए खुला खजाना; जानें प्रमुख घोषणाएं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड अनुपूरक बजट (2026-27): स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के लिए खुला खजाना; जानें प्रमुख घोषणाएं
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड अनुपूरक बजट (2026-27): स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के लिए खुला खजाना; जानें प्रमुख घोषणाएं

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 28, 2026 8:54 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गैरसैंण (भराड़ीसैंण): उत्तराखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण और युवाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं. सरकार ने अटल आयुष्मान योजना और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए कुल 225 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित किया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अनुपूरक बजट में आम जनता को पांच लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपए और राज्य कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के लिए गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत 125 करोड़ रुपए रखे गए हैं.

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज समेत नर्सिंग कॉलेजों से संबंधित कार्यों के लिए पूंजीगत मद में लगभग 160 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इससे चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे.

शिक्षा में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार को भी बजट में महत्व दिया गया है. विद्यालयी शिक्षा और उच्च शिक्षा में डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नीट, जेईई और क्लैट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए भी अनुपूरक बजट में व्यवस्था की गई है. खेल विश्वविद्यालय के लिए लगभग 35 करोड़ रुपए, चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 10 करोड़ रुपए और आगामी राष्ट्रीय खेलों से पूर्व खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए 8 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं. खिलाड़ियों की छात्रवृत्तियों के लिए लगभग 5.50 करोड़ रुपए और ओपन जिम की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपए का भी प्रावधान है.

महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा पर भी बजट में ध्यान दिया गया है. सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0-पोषण अभियान के अंतर्गत लगभग 60 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. भोजन माताओं के मानदेय के लिए 20 करोड़ रुपए और निराश्रित विधवा पेंशन के लिए लगभग 27 करोड़ रुपए प्रस्तावित है.

इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी पेंशन योजनाओं के लिए लगभग 93 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए और मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर डिजिटल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, खेल सुविधाओं, पोषण और सामाजिक सुरक्षा तक विभिन्न आवश्यकताओं के लिए धनराशि प्रस्तावित की गई है. इन प्रावधानों का उद्देश्य संबंधित योजनाओं के संचालन और विकास संबंधी आवश्यकताओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराना है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी: पंचायत चुनाव में मतदाता बनने के लिए गांव में छह माह रहना जरूरी, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
    Next Article उत्तराखंड: सीएम धामी ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, ‘विकसित उत्तराखंड 2047’ का रखा रोडमैप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मुख्यमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    चम्पावत में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के पावन माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    कालका में सीएम नायब सैनी का अनोखा पड़ाव, कुल्फी खाते-खाते सुनीं लोगों की शिकायतें

    कालका (पंचकूला)। कालका रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला उस समय…

    2 Min Read
    केंद्रीय बजट
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को ‘विकसित भारत @2047’ के लिए निर्णायक कदम बताया

    देहरादून। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत नौवें केंद्रीय बजट 2026-27 की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी शुरू, 2027-28 से लागू होगा नया ऑब्जेक्ट हेड ढांचा

    हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2027-28 के…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड अनुपूरक बजट (2026-27): स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के लिए खुला खजाना; जानें प्रमुख घोषणाएं
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password