jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी शुरू, 2027-28 से लागू होगा नया ऑब्जेक्ट हेड ढांचा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी शुरू, 2027-28 से लागू होगा नया ऑब्जेक्ट हेड ढांचा
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी शुरू, 2027-28 से लागू होगा नया ऑब्जेक्ट हेड ढांचा

News Desk
Last updated: August 14, 2026 9:22 am
News Desk
Share
SHARE

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए पेश होने वाले इस बजट में सरकारी खर्च का वर्गीकरण नए ऑब्जेक्ट हेड ढांचे के तहत किया जाएगा। वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी बजट नियंत्रण अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को नए ढांचे के अनुरूप बजट अनुमान तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रधान सचिव देवेश कुमार ने इसके निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का यह पांचवां बजट होगा। सरकार का कार्यकाल दिसंबर 2022 में शुरू हुआ था और आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 का बजट मार्च 2027 तक विधानसभा में पेश किया जाना है। इससे पहले ही वित्त विभाग ने बजट की तैयारी के स्तर पर नए ऑब्जेक्ट हेड लागू करने की कवायद शुरू कर दी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

वित्त (बजट) विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नया ऑब्जेक्ट हेड ढांचा 1 अप्रैल 2027 से प्रभावी होगा। यानी वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट अनुमानों और सरकारी खर्च के लेखांकन में नई व्यवस्था लागू होगी। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बजट दस्तावेजों में खर्च की विभिन्न मदों के वर्गीकरण में एकरूपता लाना है। यह व्यवस्था भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) के निर्देशों के अनुपालन में अपनाई जा रही है। विभागों को अब आगामी बजट अनुमानों में स्वीकृत नए ऑब्जेक्ट हेड का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए राजस्व व्यय, पूंजीगत व्यय और लेखा समायोजन से संबंधित विभिन्न मदों को अलग-अलग कोड और नाम दिए गए हैं।

वेतन से लेकर डिजिटल उपकरण तक अलग-अलग मद

नए ढांचे में वेतन के लिए 01, मजदूरी के लिए 02, पेंशनरी प्रभार के लिए 04, चिकित्सा उपचार के लिए 06 और भत्तों के लिए 07 जैसे कोड निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए 10, घरेलू यात्रा खर्च के लिए 11, विदेश यात्रा के लिए 12, कार्यालय खर्च के लिए 13, डिजिटल उपकरणों के लिए 19 और व्यावसायिक सेवाओं के लिए 28 कोड तय किए गए हैं। सब्सिडी के लिए 33, छात्रवृत्ति के लिए 34 और पूंजीगत परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए अनुदान के लिए 35 कोड होंगे। पूंजीगत परिसंपत्तियों में वाहनों के लिए 51, मशीनरी के लिए 52, आईसीटी उपकरणों के लिए 71, भवन एवं संरचनाओं के लिए 72 और भूमि के लिए 78 कोड निर्धारित किए गए हैं।

बजट बनाने से पहले ही विभागों को करना होगा वर्गीकरण

नए ढांचे का असर आगामी बजट तैयार करने की प्रक्रिया पर भी पड़ेगा। विभागों को यह तय करना होगा कि प्रस्तावित खर्च किस ऑब्जेक्ट हेड के तहत आएगा। इससे बजट में विभिन्न मदों पर होने वाले खर्च का वर्गीकरण अधिक स्पष्ट और एकरूप तरीके से किया जा सकेगा। वित्त विभाग ने कार्यालय आदेश की प्रतियां प्रधान महालेखाकार और सभी विभागाध्यक्षों को भेज दी हैं। ऐसे में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की औपचारिक तैयारी शुरू होने से पहले ही विभागों को नए बजट ढांचे के अनुरूप अपने प्रस्ताव तैयार करने होंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, पदाधिकारियों के तीन महीने के कामकाज की मांगी रिपोर्ट
    Next Article दिल्ली में जल्द तैयार होगा हिमाचल निकेतन, CM सुक्खू ने निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सीएम सुक्खू
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    गणतंत्र दिवस के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली पहुंचे, सड़क सुधार और एयरपोर्ट विस्तार पर करेंगे चर्चा

    शिमला। शिमला के रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए…

    1 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब कटाई के बाद 14 दिन तक फसल को मिलेगा बीमा सुरक्षा

    हरियाणा सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बना नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    अयोध्या: 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बना नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अयोध्या, 28 जून 2025:22 जनवरी 2024 को…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली IED विस्फोट: एक जवान शहीद, तीन घायल

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली IED विस्फोट: एक जवान शहीद, तीन घायल स्थान: बीजापुर, छत्तीसगढ़तारीख: 18 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी शुरू, 2027-28 से लागू होगा नया ऑब्जेक्ट हेड ढांचा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password