jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बिच्छू घास, हेम्प और रेशम से बनेगा उत्तराखंड का टेक्सटाइल भविष्य: गणेश जोशी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिच्छू घास, हेम्प और रेशम से बनेगा उत्तराखंड का टेक्सटाइल भविष्य: गणेश जोशी
उत्तराखंडराज्य

बिच्छू घास, हेम्प और रेशम से बनेगा उत्तराखंड का टेक्सटाइल भविष्य: गणेश जोशी

Tripty Srivastava
Last updated: January 9, 2026 7:46 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून/गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

“भारतीय वस्त्र विकास, विरासत और नवाचार का ताना-बाना” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ और वस्त्र क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। पहले दिन नीतिगत सुधार, नवाचार, निवेश संभावनाओं और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें उत्तराखंड से जुड़े प्रस्तावों पर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के वस्त्र, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र की संभावनाओं को प्रस्तुत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” विजन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य अपने पारंपरिक वस्त्र उद्योग को आधुनिक स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 12 हजार बुनकर और 26 हजार हस्तशिल्पी इस क्षेत्र से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। उत्तराखंड में प्रतिवर्ष 4,616 कुंटल ऊन का उत्पादन होता है तथा मेरिनो और अंगोरा ऊन के लिए राज्य की जलवायु अत्यंत अनुकूल है।

मंत्री जोशी ने प्राकृतिक रेशों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बिच्छू घास (हिमालयन नेटल) और औद्योगिक भांग (हेम्प) से वस्त्र निर्माण में उत्तराखंड अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जो सस्टेनेबल फैशन का भविष्य है। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले बाइवोल्टाइन सिल्क उत्पादन को आयातित रेशम का सशक्त विकल्प बताया। साथ ही उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के माध्यम से कारीगरों को डिजाइन, प्रशिक्षण और विपणन सहयोग दिए जाने की जानकारी दी। राज्य के 29 उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हो चुका है, जिनमें 10 हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद शामिल हैं।

रेशम क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 7.585 लाख डीएफएल्स का उत्पादन कर राज्य ने रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल की है। इससे विशेषकर महिला कीटपालकों की आय में वृद्धि हुई है और वे लखपति दीदी बनी हैं। पौड़ी के यमकेश्वर में एसपीवी मॉडल पर स्थापित रेशम क्लस्टर को उन्होंने अन्य पर्वतीय राज्यों के लिए आदर्श बताया।

सम्मेलन के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के समक्ष पहाड़ी राज्यों के लिए मिनी टेक्सटाइल पार्क नीति, ऊन प्रसंस्करण हेतु विशेष पैकेज, बिच्छू घास व हेम्प को राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन में शामिल करने, हथकरघा-हस्तशिल्प उत्पादों पर ट्रांसपोर्ट सब्सिडी तथा उत्तराखंड में निफ्ट के एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना सहित पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article देहरादून के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
Next Article यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं के नेतृत्व विकास का सशक्त मंच: मुख्यमंत्री धामी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

77वें गणतंत्र दिवस
उत्तराखंडराज्य

77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण और परेड, मंत्री गणेश जोशी ने की मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता

रूद्रपुर। 77वॉ गणतन्त्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाईन में आयोजित हुआ। मा0 कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण तथा…

15 Min Read
पंजाबराज्य

आम आदमी क्लीनिकों ने 2000 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य खर्च में दी राहत, डिजिटल और पारदर्शी सेवा

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच से शुरू किए गए “आम आदमी क्लीनिक ” आज पंजाब में जनस्वास्थ्य का…

2 Min Read
AAP
पंजाबराज्य

पंजाब में 852 स्कूल नीले-पीले रंग में, विपक्ष ने किया AAP पर हमला

राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पंजाब सरकार द्वारा 852 सरकारी स्कूलों को…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बिजली आपूर्ति संकट को लेकर उपभोक्ता परिषद ने सीएम योगी को खत लिखा

लखनऊ: राज्य के बिजली उपभोक्ताओं और उद्योगों की बढ़ती मांग को लेकर चिंता जताते हुए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: बिच्छू घास, हेम्प और रेशम से बनेगा उत्तराखंड का टेक्सटाइल भविष्य: गणेश जोशी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password