jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण भारत को मिलेगी नई दिशा: भाजपा कार्यशाला में मंथन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण भारत को मिलेगी नई दिशा: भाजपा कार्यशाला में मंथन
उत्तराखंडराज्य

वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण भारत को मिलेगी नई दिशा: भाजपा कार्यशाला में मंथन

Tripty Srivastava
Last updated: January 11, 2026 7:09 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश कार्यशाला में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) योजना के विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी स्वरूप पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला में योजना को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जनजागरण अभियान की राष्ट्रीय सह संयोजक एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए ग्रामीण भारत का विकास अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राहत आधारित सोच से आगे बढ़ते हुए विकास केंद्रित योजनाओं की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से मनरेगा की कमियों को दूर कर वीबी जी राम जी योजना लाई गई है, जिसमें रोजगार दिवस 125 किए गए हैं, 15 दिन में भुगतान की व्यवस्था, विलंब पर ब्याज, अधिक पारिश्रमिक और पंचायतों को योजना निर्माण का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका निर्णायक है। नई योजना में स्थायी निर्माण, जलसंचय, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आजीविका सृजन और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक राज्य के लिए आपदा से जुड़े कार्यों में इस योजना से बड़ा लाभ मिलेगा और ग्रामीण रोजगार में भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगी।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि सरकार की इस योजना की सही जानकारी आम ग्रामीणों तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी एकजुट होकर ऐसे प्रयासों को विफल करेगी। उन्होंने 28 फरवरी तक चलने वाले जनजागरण अभियान के तहत जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता, सम्मेलन, किसान-श्रमिक चौपाल और संपर्क अभियानों की जानकारी भी दी।

कार्यशाला में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल सहित प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी-सहप्रभारी तथा अभियान से जुड़े प्रदेश व जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article टिहरी गढ़वाल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव, मुख्यमंत्री ने विकास और सुशासन का दिया संदेश
Next Article यूपी में जमीन खरीद पर मिलेगी छूट, इन इलाकों में 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान, किसे मिलेगा लाभ?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश: सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का दो दिवसीय भरमौर दौरा आज से, करोड़ों की सौगात देने के साथ गांव में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 22 और 23 अक्टूबर को जनजातीय उपमंडल भरमौर की होली तहसील के दो दिवसीय प्रवास…

2 Min Read
दिल्लीराज्य

दिल्ली बनेगा स्टार्टअप हब, सरकार ने 500 करोड़ की नई स्टार्टअप नीति का किया ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्टार्टअप का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया…

5 Min Read
आदमपुर हवाई अड्ड
उत्तराखंडराज्य

संत रविदास महाराज की जयंती पर आदमपुर हवाई अड्डा उनके नाम समर्पित, धामी ने जताई प्रशंसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज…

2 Min Read
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल को मिलेंगे बीबीएमबी के अधिकार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार ने किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण भारत को मिलेगी नई दिशा: भाजपा कार्यशाला में मंथन
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password