jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गणतंत्र दिवस पर विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर से अचानक मुलाकात, सियासी चर्चाओं में गर्मी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गणतंत्र दिवस पर विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर से अचानक मुलाकात, सियासी चर्चाओं में गर्मी
राज्यहिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर से अचानक मुलाकात, सियासी चर्चाओं में गर्मी

Tripty Srivastava
Last updated: January 27, 2026 10:22 am
Tripty Srivastava
Share
विक्रमादित्य सिंह
SHARE

शिमला: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अचानक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने उनके निवास पर पहुंचे. इस दौरान विक्रमादित्य सिंह की धर्म पत्नी डॉ. अमरीन भी साथ नजर आई. विक्रमादित्य सिंह ने आधिकारिक फेसबुक हैंडल से इस मुलाकात की तस्वीर साझा की तो सियासी चर्चाएं तेज हो गई. अब राजनीतिक में रुचि रखने वाले इस मुलाकात के कई मायने निकल रहे हैं. हालांकि, विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि जयराम ठाकुर से उनकी यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट है.

Contents
विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरविक्रमादित्य-जयराम की मुलाकात से सियासी चर्चाएं हुई तेजपहले भी नजर आई है दोनों नेताओं की करीबीAbout The AuthorTripty Srivastava

highlights

Toggle
    • विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
    • विक्रमादित्य-जयराम की मुलाकात से सियासी चर्चाएं हुई तेज
    • पहले भी नजर आई है दोनों नेताओं की करीबी
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने एक लंबी पोस्ट लिखी. विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक हैंडल पर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा, ‘हमारा संविधान हमें यह मार्गदर्शन देता है कि लोकतंत्र में विचारों का भिन्न होना स्वाभाविक है, लेकिन राज्य के समग्र विकास और जनता की भलाई के लिए सभी दलों का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है. राजनीतिक विचारधाराएं भले अलग हों, पर हिमाचल प्रदेश के विकास की भावना हम सभी को एक सूत्र में बांधती है. यही लोकतंत्र की खूबसूरती और गणतंत्र दिवस का सच्चा संदेश है आपसी संवाद, सहयोग और समर्पण के साथ आगे बढ़ना ताकि, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुनहरा, सशक्त और समृद्ध हिमाचल निर्माण किया जा सके’.

अपनी इसी पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह आगे लिखते हैं, ‘यह हमारा सतत प्रयास रहेगा कि सभी राजनीतिक विभेदों से ऊपर उठकर प्रदेश के हित में सकारात्मक कार्य संबंध बनाए रखें और राज्य की प्रगति की गति को और तेज़ करें’.

विक्रमादित्य-जयराम की मुलाकात से सियासी चर्चाएं हुई तेज

बहरहाल, विक्रमादित्य सिंह इस मुलाकात को भले ही शिष्टाचार भेंट बता रहे हो. लेकिन, अधिकारियों के मसले पर कांग्रेस की गुटबाजी सामने के आने के बाद यह मुलाकात सियासी पंडितों के लिए चर्चा का केंद्र बन गई है. इससे पहले दोपहर में गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान भी दोनों नेता एक साथ बैठे नजर आए. इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर कुछ तस्वीर भी साझा की. इनमें जयराम ठाकुर तो दिखे लेकिन मुख्यमंत्री नदारत नजर आए. इसके बाद इस मुलाकात ने सियासी चर्चाओं की आग को और हवा दे दी है.

पहले भी नजर आई है दोनों नेताओं की करीबी

यह पहला मौका नहीं है जब दोनों नेताओं में करीबी सार्वजनिक रूप से देखी गई है. इससे पहले भी विक्रमादित्य सिंह जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने भी नेता प्रतिपक्ष के आवास पर पहुंचे थे. प्रदेश में तब भी सियासी चर्चाओं का एक लंबा दौरा चला था. विक्रमादित्य सिंह और होली लॉज परिवार के साथ जयराम ठाकुर कर पुराना नाता रहा है. मुख्यमंत्री रहते हुए भी जयराम ठाकुर की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ मुलाकात की तस्वीरें सामने आती रही.

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सुक्खू शिमला के रिज मैदान पर राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री सिंह सहित सभी ने गणतंत्र दिवस मनाया
Next Article गणतंत्र दिवस परेड हरियाणा की उपलब्धियों और वीर जवानों को सलामी: पंचकूला में गणतंत्र दिवस परेड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

यूपी के प्राचीन शिव मंदिरों का कायाकल्प करेगी सरकार

यूपी के प्राचीन शिव मंदिरों का कायाकल्प करेगी सरकार सात जिलों के सात मंदिरों का होगा व्यापक सौंदर्यीकरण | धार्मिक…

3 Min Read
सार्वजनिक लोहड़ी
उत्तराखंडराज्य

खटीमा में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह का भव्य आयोजन

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नगला तराई रोड स्थित हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पर…

1 Min Read
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड को वर्षभर का पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

देहरादून/दिल्ली। उत्तराखंड को वर्षभर के पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष बने अजय राणा

देेहरादून। अजय राणा व पैनल के अधिकांश उम्मीदवारों ने मंगलवार को हुए उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में धमाकेदार जीत…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: गणतंत्र दिवस पर विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर से अचानक मुलाकात, सियासी चर्चाओं में गर्मी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password