jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गांवों की सहकारी समितियों को मिलेगी नई उड़ान, NCDC की योजना से 25 लाख तक का अनुदान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गांवों की सहकारी समितियों को मिलेगी नई उड़ान, NCDC की योजना से 25 लाख तक का अनुदान
राज्यहिमाचल प्रदेश

गांवों की सहकारी समितियों को मिलेगी नई उड़ान, NCDC की योजना से 25 लाख तक का अनुदान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 20, 2026 8:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली सहकारी समितियों को अब राष्ट्रीय सहकार विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा अब 25 लाख रुपए तक का अनुदान (Grant) मिलेगा. इस अनुदान से गांवों में छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए सालों से मेहनत कर रही सहकारी समितियों के लिए नई उम्मीद जगी है. इस योजना के जरिए सीमित संसाधनों के बावजूद अपने क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में जुटी सहकारी समितियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. ऐसे में अब अगर योजनाबद्ध तरीके से इस योजना का लाभ उठाया जाए तो स्थानीय स्तर पर भंडारण, प्रसंस्करण, विपणन और अन्य नवीन गतिविधियों को नई दिशा मिल सकती है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हिमाचल में कितनी सहकारी समितियां?

भारत की अगर बात करे तो करीब 8.47 लाख सहकारी समितियां रजिस्टर हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 5,792 सहकारी समितियां पंजीकृत हैं. राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की सहकार नवाचार योजना (एसआईएस) के तहत पात्र सहकारी समितियों को शत-प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा. ज्यादा से ज्यादा सहकारी समितियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए सहकारिता विभाग ने भी कवायद शुरू कर दी है. सहकारिता विभाग के अनुसार इच्छुक समितियों को निर्धारित एनसीडीसी आवेदन पत्र के साथ डीपीआर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने होंगे.

“एनसीडीसी की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर सहकारिता विभाग की ओर से योजना की जानकारी सहकारी समितियों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र समितियां इसका लाभ उठा सकें.” – आशा शर्मा, सहायक पंजीयक, सहकारी समितियां, कुल्लू

ये समितियां कर सकती हैं आवेदन

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की इस योजना के जरिए सहकारी समितियों को सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं मिलेगी, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार और सामूहिक आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है. ऐसे में फिलहाल कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन, वस्त्र, हस्तशिल्प, सेवा आदि क्षेत्रों में कार्यरत पात्र पंजीकृत प्राथमिक सहकारी समितियां जो एनसीडीसी सहायता के लिए पात्र हैं. इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं.

क्या होती है सहकारी समिति ?

जिला कुल्लू विकास सहकार संघ के अध्यक्ष अनिल सूद ने बताया कि सहकारी समिति ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के विकास के लिए बनाई जाती है. हिमाचल प्रदेश में हथकरघा, हस्तशिल्प, दुग्ध, कृषि सहित अन्य कार्यों से जुड़ी हुई समितियां काम कर रही हैं. सहकारी समिति के जरिए लोगों को इसमें जोड़ा जाता है और किसी भी कार्य करने के लिए सरकार और सहकारी विभाग से उन्हें ऋण मिलता है. इस ऋण से लोग छोटे से कार्य को शुरू कर उसे काफी बड़े स्तर पर ले जाते हैं. सहकारी समितियों के जरिए लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न होने में भी मदद मिलती है और देश-विदेश में भी वह अपने उत्पाद विभिन्न बाजारों में बेच सकते हैं.

सहकारी सभा का इतिहास

संघ के अध्यक्ष अनिल सूद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पहली सहकारी सभा (समिति) की स्थापना साल 1892 में ऊना जिले के पंजावर गांव में हुई थी. यह देश में सहकारिता आंदोलन की शुरुआत का भी एक ऐतिहासिक उदाहरण है. जो आधिकारिक सहकारी कानून (1904) लागू होने से बारह साल पहले गठित की गई थी. इसके बाद हिमाचल प्रदेश की स्थापना के तुरंत बाद साल 1948 में औपचारिक रूप से सहकारिता विभाग का गठन किया गया था. उसके बाद 1960 में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास महासंघ लिमिटेड की स्थापना की गई थी. आज हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों ऐसी सफल समितियां हैं, जो कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन, मछली उत्पादन, हथकरघा के क्षेत्र पर बेहतरीन कार्य कर रही है.

कैसे बनती है सहकारी समिति ?

सहकारी समितियां कुल्लू की सहायक पंजीयक आशा शर्मा ने बताया कि सहकारी विकास समिति बनाने के लिए सबसे पहले कम से कम 10 सदस्यों का होना जरूरी है. जो मिलकर किसी साझा आर्थिक या सामाजिक उद्देश्य को पूरा करना चाहते हों. इस प्रक्रिया में प्रारंभिक बैठक और मुख्य प्रमोटर का चयन किया जाता है. 10 सदस्य आपस में मिलकर एक बैठक करते हैं. इस बैठक में समिति के उद्देश्य और नाम पर चर्चा होती है. उसके बाद कामकाज संभालने के लिए एक अध्यक्ष का चयन किया जाता है. उसके बाद समिति के उपनियम लिखे जाते हैं. जिसमें सदस्यता के नियम, शेयर की कीमत, मीटिंग, चुनाव और लाभ बांटने का तरीका स्पष्ट होता है. फिर समिति में शुरुआती पूंजी जुटाकर सभी सदस्य मिलकर शेयर के रूप में एक निश्चित राशि जमा करते हैं. जिससे समिति की शुरुआती पूंजी बनती है.

कैसे होती है सहकारी समिति की रजिस्ट्रेशन ?

सहायक पंजीयक आशा शर्मा ने बताया कि इसके बाद समिति में जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार किए जाते हैं, जो कि पंजीकरण के लिए जरूरी होते हैं. इनमें सभी सदस्यों का पहचान पत्र, पता प्रमाण, सभी सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो, ऑफिस के पते का प्रमाण तैयार किया जाता है. समिति के उपनियम की प्रतियां रजिस्ट्रार के पास पंजीकरण के लिए दी जाती है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद रजिस्ट्रार संस्था को पंजीकृत कर लेता है और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिल जाता है. रजिस्ट्रेशन के बाद समिति के नाम पर बैंक खाता और पैन नंबर लिया जाता है. पहली आधिकारिक मीटिंग में मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव होता है और उसके बाद समिति का काम शुरू होता है.

सहकारी समितियों को क्यों मिलेगा अनुदान ?

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) अपनी सहकार नवाचार योजना (एसआईएस) के जरिए सहकारी क्षेत्र में नवाचार और आधुनिकीकरण को एक नई गति दे रहा है. यह अनुदान आधारित पहल प्राथमिक सहकारी समितियों को आशाजनक विचारों को व्यवहार्य उद्यमों में बदलने में मदद करने के उद्देश्य से शुरू की गई है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में शुरू की गई यह योजना, पात्र सहकारी समितियों को नवोन्मेषी, व्यवहार्य और प्रभावशाली परियोजनाओं के लिए 25 लाख रुपए तक की पूर्ण अनुदान सहायता प्रदान करती है. इस पहल का उद्देश्य नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना, नवोन्मेषी उत्पादों और सेवाओं का विकास, नए व्यावसायिक मॉडल, मजबूत बाजार संबंध और स्थिरता-उन्मुख समाधानों को बढ़ावा देना है. एनसीडीसी ने अतिरिक्त निधि की जरूरत होने पर अनुदान के साथ-साथ ऋण सहायता भी प्रदान की है.

क्यों महत्वपूर्ण है ये योजना ?

सहायक पंजीयक आशा शर्मा ने बताया कि यह योजना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जमीनी स्तर पर काम करने वाली सहकारी समितियों के पास अक्सर नए विचार होते हैं, लेकिन उन विचारों को सैद्धांतिक चरण से आगे ले जाने के लिए पर्याप्त वित्त जुटाने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अनुदान सहायता प्रदान करके एसआईएस उन सहकारी समितियों के लिए वित्तीय बाधा को कम करने में मदद कर सकता है. जो अपने संचालन को आधुनिक बनाना चाहती हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मधुमक्खी पालकों की समस्या पर CM सुक्खू गंभीर, वैज्ञानिक समाधान का दिया भरोसा
    Next Article CM सुक्खू के बयान पर हर्ष महाजन का पलटवार, बोले- ‘गुरु गुरु होता है और चेला चेला’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    वर्दी
    उत्तराखंडराज्य

    होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, जांच के लिए गठित की गई समिति

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़े घोटाले…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फिजियो भारत-8 में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन का शोध कार्य रहा अव्वल, टीम हुई सम्मानित

    - डॉ. महीपाल सिंह को उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए फिजियो भारत सेवा रत्न पुरस्कार से नवाजा नोएडा/गुरुग्राम। आर्टेमिस…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    श्रीराम मित्र मंडल और मेदांता अस्पताल ने हृदय स्वास्थ्य पर परिचर्चा आयोजित की

    नोएडा: श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा और Medanta Hospital के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-9, नोएडा में हृदय को स्वस्थ रखने संबंधी…

    3 Min Read
    उत्तराखंडक्राइमराज्य

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: जांच से आगे महिलाओं की कार्यस्थल सुरक्षा पर फोकस जरूरी

    देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट ने 2025 में मुख्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, लेकिन…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गांवों की सहकारी समितियों को मिलेगी नई उड़ान, NCDC की योजना से 25 लाख तक का अनुदान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password