jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: SIR और ‘जीरामजी’ के लिए अब जमीन पर उतरेगा योगी मंत्रिमंडल, सीएम योगी ने सौंपी जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » SIR और ‘जीरामजी’ के लिए अब जमीन पर उतरेगा योगी मंत्रिमंडल, सीएम योगी ने सौंपी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेशराज्य

SIR और ‘जीरामजी’ के लिए अब जमीन पर उतरेगा योगी मंत्रिमंडल, सीएम योगी ने सौंपी जिम्मेदारी

Tripty Srivastava
Last updated: January 7, 2026 8:44 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन की इकोनोमी बनाने और ग्राम्य विकास के जरिए विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में जी राम जी- कानून अहम कड़ी साबित होगा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

ऐसी ही संकल्पना के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में जब विकसित भारत जी राम जी-गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन को लेकर प्रेस वार्ता की तो साफ हो गया कि भाजपा न सिर्फ इसे विकास का खास टूल बनाएगी, बल्कि मनरेगा को असफल और भ्रष्ट बताकर कांग्रेस व सपा समेत कई दलों पर निशाना भी साधेगी।

सीएम ने जी राम जी की सराहना करते हुए कहा कि अब गड्ढा खोदने एवं पाटने के बजाय रेन वाटर हारवेस्टिंग, चेक डैम, सड़क, नाली, खेल मैदान, ओपन जिम, मंडी निर्माण एवं बड़ी पंचायतों में माल निर्माण जैसे स्थायी कार्य कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह अधिनियम विकसित भारत की नींव बनेगा। प्रदेश की करीब 58 हजार ग्राम पंचायतों और एक लाख से अधिक राजस्व ग्रामों को लाभ मिलेगा। प्रदेश को सर्वाधिक लाभ होगा।

सीएम ने कहा कि पुरानी मनरेगा में फर्जी जाब कार्ड, फर्जी हाजिरी, भुगतान में कटौती, मजदूरी में देरी जैसी कई समस्याएं थीं। किसानों को खेती के समय मजदूर नहीं मिलते थे और मजदूरों को जरूरत पर काम नहीं मिलता था। मनरेगा पूरी तरह विफल रही। योगी ने नए अधिनियम के तहत प्रत्येक परिवार को 125 दिन का रोजगार मिलने, साप्ताहिक भुगतान एवं काम न मिलने पर भत्ता देने की बात कही।

यह भी कहा कि बुआई और कटाई के समय 60 दिन का विराम होगा, ताकि किसानों और मजदूरों के हित सुरक्षित रहें। डिजिटल भुगतान, बायोमेट्रिक उपस्थिति, जियो टैगिंग, एआई टूल्स का इस्तेमाल होगा। हर छह माह में सोशल आडिट और कैग से आडिट होगा। केंद्र और राज्य की साझेदारी 60:40 होगी। कुल आवंटन में वृद्धि से 17 हजार करोड़ रुपये अधिक धन मिलेगा।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय देश का फूड बास्केट है। बड़ी पंचायतों में माल बनाए जा सकेंगे। विकसित गांव ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संसाधनों पर डकैती डालने वाले, गरीबों को भूखा मारने और युवाओं को बेरोजगार रखने वालों की पोल खुल रही है। वे अब सवाल उठा रहे हैं, लेकिन मनरेगा की विफलताओं पर चुप हैं। सीएम ने कहा कि हर पात्र को समय पर काम, हर गांव में टिकाऊ ढांचा व हर श्रमिक के जीवन में सम्मान एवं खुशहाली देने का लक्ष्य है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम योगी का गोरखपुर दौरा आज, पिपराइच फोरलेन का करेंगे निरीक्षण; जरूरतमंदों को बाटेंगे कंबल
Next Article वीबी जी राम जी अधिनियम; हिमालयी राज्यों को केंद्र सरकार से मिलेगा 90 प्रतिशत वित्तीय सहयोग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

एनएमडीसी के 50 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य पर मजदूर संघ की बड़ी मांग: 30 ग्राम सोना और वेतन समझौता लागू करने की अपील

बचेली | 19 मार्च 2026 देश की अग्रणी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी NMDC Limited ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50…

3 Min Read
पंजाब सरकार
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले में सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के सम्मान में 20 जनवरी को छुट्टी घोषित की

गुरदासपुर। पंजाब सरकार ने महान तपस्वी योगराज सतगुरु श्री बाबा लाल दयाल जी के 671वें जन्मदिवस के मौके पर 20 जनवरी…

2 Min Read
छत्तीसगढ़राज्य

किरंदुल में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का लिया गया संकल्प

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से दिनांक 01…

2 Min Read
सीमावर्ती क्षेत्रों
उत्तराखंडराज्य

सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ‘स्वस्थ सीमा अभियान’ की ऐतिहासिक शुरुआत

देहरादून। सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: SIR और ‘जीरामजी’ के लिए अब जमीन पर उतरेगा योगी मंत्रिमंडल, सीएम योगी ने सौंपी जिम्मेदारी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password