jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा सरकार ने गठित की उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद, मुख्यमंत्री सैनी करेंगे अध्यक्षता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा सरकार ने गठित की उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद, मुख्यमंत्री सैनी करेंगे अध्यक्षता
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार ने गठित की उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद, मुख्यमंत्री सैनी करेंगे अध्यक्षता

Tripty Srivastava
Last updated: January 25, 2026 9:45 am
Tripty Srivastava
Share
हरियाणा सरकार
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगपतियों तथा श्रमिकों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहली बार उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद गठित कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद इस परिषद की कमान संभालेंगे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

श्रम मंत्री अनिल विज के साथ इस 20 सदस्यीय परिषद में छह विभागों के प्रशासनिक सचिव और उद्योगपतियों तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में उद्योग और श्रम को एक-दूसरे का पूरक मानते हुए इनके बीच बेहतर समन्वय व सहयोग को बढ़ाने के लिए उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद बनाने की घोषणा की थी। अब श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।

इसमें वित्त एवं योजना, गृह, ऊर्जा, श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य, विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिवों के अलावा श्रम आयुक्त, निदेशक ईएसआइ, अतिरिक्त श्रम आयुक्त को शामिल किया गया है।

इसी तरह प्रगतिशील व्यापार एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष दीपक मैनी, पंचकूला चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरुण ग्रोवर, कपारो ग्रुप के सीईओ विनोद के बापना, यूनो मिंडा समूह के कारपोरेट मामले के निदेशक डा. आनंदी एन सिन्हा, प्लाई बोर्ड एसोसिएशन यमुनानगर के प्रधान जुगल किशोर बिहानी, भारतीय मजदूर संघ के प्रधान अशोक कुमार तथा क्षेत्रीय संगठन सचिव पवन कुमार, आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अनिल पंवार और हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष सूर्य देव त्यागी को शामिल किया गया है।

परिषद के सभी गैर पदेन सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष होगा और वह अपने उत्तराधिकारी के मनोनीत होने तक पद पर बने रह सकते हैं।

उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद इन मामलाें पर रखेगी नजर

  • -आगामी वित्त वर्ष में न्यूनतम मजदूरी की मूल दरों का पुनरीक्षण एवं संशोधन
  • -औद्योगिक विवादों के त्वरित निपटान के लिए पांच नए श्रम न्यायालय खोलने की प्रक्रिया
  • -बावल और बहादुरगढ़ में 100 बिस्तरों वाले ईएसआइ अस्पताल तथा पंचकूला में ईएसआइ
  • डिस्पेंसरी भवन का निर्माण
  • -ईएसआइ अस्पताल एवं डिस्पेंसरी बनाने हेतु साहा, सोहना, खरखौदा, बहादुरगढ़, करनाल, फर्रुखनगर, चरखी दादरी, छछरौली, कोसली, घरौंडा, कैथल, कुरुक्षेत्र, पटौदी, गोहाना में रियायती दरों पर भूमि देने की प्रक्रिया
  • -गिग वर्कर्स को बीमा सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के लिए शुरू किए गए विशेष पोर्टल की निगरानी
  • -पांच एकड़ तक के उद्योगों के कारखाना नक्शा व कारखाना लाइसेंस आवेदन पर निर्णय करने तथा 10 एकड़ तक के उद्योगों के कारखाना लाइसेंस का नवीनीकरण करने की
  • शक्तियां अतिरिक्त उपायुक्त को देने की समीक्षा

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बर्फबारी हिमाचल में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कें और बिजली आपूर्ति ठप
Next Article मोहनलाल बड़ौली मोहनलाल बड़ौली का दावा: जनता का आशीर्वाद सिर्फ बीजेपी को, कांग्रेस के दावे फेल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

श्री रामकथा के चौथे दिन भगवान श्री राम की बाल लीलाओं का मार्मिक बर्णन किया गया

प्रात:काल उठि के रघुनाथा। मातु-पिता गुरु नावहिं माथा।। नोएडा सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में आयोजित श्रीराम कथा के…

2 Min Read
पंजाबराज्य

पंजाब में बड़े स्तर पर आईपीएस तबादले और प्रमोशन, 22 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों और तैनातियों का आदेश जारी किया है।…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

विकास और विरासत का जीवंत उदाहरण बनी अयोध्या नगरी, आस्था से समृद्ध अर्थव्यवस्था की स्वर्णिम यात्रा

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्षों में अयोध्या ने लिखी विकास की महागाथा, पर्यटन में बना कीर्तिमान, युवाओं को मिला…

5 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

जीसीसी इकाइयों को भूमि पर मिलेगी फ्रंट-एंड सब्सिडी

योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी की गई जीसीसी की एसओपी पूर्वांचल और बुंदेलखंड में 50% तक भूमि सब्सिडी…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हरियाणा सरकार ने गठित की उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद, मुख्यमंत्री सैनी करेंगे अध्यक्षता
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password