jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 20, 2026 7:24 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों और युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य से राज्य में मधुमक्खी पालन (Beekeeping) को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्यान विभाग की इस अहम पहल से न सिर्फ गांवों में रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं, बल्कि किसानों को अपनी पारंपरिक खेती के साथ-साथ एक बेहतरीन अतिरिक्त आय का जरिया भी मिल रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

तीन प्रमुख केंद्रों पर 90 दिनों की विशेष ट्रेनिंग जारी

युवाओं को इस व्यवसाय में कुशल बनाने के लिए प्रदेश के तीन प्रमुख केंद्रों पर 90 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वर्तमान में कुल 76 प्रशिक्षणार्थी मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकों का ककहरा सीख रहे हैं। इनमें बस्ती औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में 15, सहारनपुर केंद्र में 29 और राजकीय मौनपालन प्रशिक्षण केंद्र प्रयागराज में 32 अभ्यर्थी शामिल हैं। आगामी 15 दिसंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य युवाओं को वैज्ञानिक तरीकों में दक्ष कर एक सफल और आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना है।

कारोबार के लिए 40% की सब्सिडी और पूरा सेटअप

योजना के आर्थिक लाभों के बारे में जानकारी देते हुए उद्यान निदेशक भानु प्रकाश राम ने बताया कि राज्य सरकार इस व्यवसाय को शुरू करने वाले लाभार्थियों को इकाई लागत पर 40 प्रतिशत तक का भारी अनुदान उपलब्ध करा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को एक पूर्ण इकाई स्थापित कर के दी जाती है। इसमें 50 मौनवंशों (मधुमक्खी कालोनियों) और मधुमक्खी गृहों (बक्सों) के साथ-साथ शहद निकालने और उसके रख-रखाव के लिए जरूरी सभी आधुनिक उपकरण शामिल होते हैं, ताकि उद्यमी को शुरुआत में कोई आर्थिक बोझ न सहना पड़े।

शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों की पैदावार में भी होगा इजाफा

प्रदेश सरकार की यह योजना किसानों के लिए दोहरे मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस वित्तीय और तकनीकी मदद से किसान बेहतरीन गुणवत्ता वाले शहद और उसके सह-उत्पादों (By-products) का उत्पादन कर बाजार से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। इसके अलावा, खेतों के आसपास मधुमक्खी पालन होने से प्राकृतिक परागण (Pollination) की प्रक्रिया में जबरदस्त वृद्धि होती है, जो अंततः फसलों और फलों की उत्पादकता को कई गुना बढ़ा देती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM योगी का बड़ा ऐलान, UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article सीएम योगी आज पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    रेखा आर्या का यशपाल आर्य पर हमला, बोलीं- संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार करना शर्मनाक

    देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के सार्वजनिक आचरण, भाषा शैली, सभ्यता और संस्कारों पर सवाल खड़े…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    युद्ध नशों विरुद्ध’; पंजाब सरकार स्कूल आधारित एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से युवा मनों की रक्षा करेगी

    राज्य में चल रही ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब सरकार ने नशे की समस्या की जड़ पर प्रहार…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    डबल इंजन की सरकार में अयोध्या एयरपोर्ट ने भरी उड़ान

    लोकार्पण के दो वर्ष पूरे, सात लाख से भी अधिक यात्रियों का हुआ आवागमन सुविधाओं का खुला पिटारा, यात्री संतुष्टि…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता के नियम हुए आसान, भूमि मानकों में भी मिली राहत

    लखनऊ। प्रदेश में वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय खोलना अब पहले से आसान हो जाएगा। मान्यता के नियमों में बदलाव करते हुए सरकारी,…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password