jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति निभाएगी सबसे अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति निभाएगी सबसे अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडराज्य

विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति निभाएगी सबसे अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

News Desk
Last updated: August 2, 2026 9:09 am
News Desk
Share
SHARE

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के सुरक्षित हाथों में है। विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति और संस्कारों की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि अपने कौशल, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार देने वाला बन रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना, कौशल विकास योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति और नई फिल्म नीति जैसी योजनाएं संचालित कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज किया गया है। साथ ही बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक में भी उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है और 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाएगा। इसके लिए बैंक अधिकारियों के साथ विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां युवाओं की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा लूथरा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कफन से टपकता खून और 2 महीने का सस्पेंस… अलीगढ़ में DM के आदेश पर आखिर क्यों खोदी गई किशोरी की कब्र?
    Next Article थारू समाज के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पद्मश्री
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पद्म पुरस्कार 2026; यूपी को एक पद्म विभूषण और 10 पद्मश्री सम्मान, जानें योगदान

    केंद्र सरकार ने रविवार को यूपी की 10 विभूतियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मान देने के लिए चुना है। इन्हें…

    17 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    चित्रकूट से लखनऊ और दिल्ली की हवाई सेवा बहुत जल्द: सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया चित्रकूट में ₹951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास डबल इंजन सरकार में चित्रकूट…

    9 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मोदीनगर में बड़ा हादसा, बाइक सवार तीन कांवड़ियों ने गंवाई जान

    मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में गांव कलछीना के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की…

    3 Min Read
    डिजिटल क्रेडिट सिस्टम
    राज्यहरियाणा

    कृषि ऋण अब बिना भटकाव: यूनिफाइड डिजिटल क्रेडिट सिस्टम शुरू

    पंचकूला। किसानों को कृषि ऋण के लिए अब यहां-वहां धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। जल्द ही ग्रामीण क्रेडिट सिस्टम शुरू होगा, जिसमें…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति निभाएगी सबसे अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password